Ranbir Kapoor ED Summoned: हाल में एनिमल (Animal) में नजर आने वाली रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को महादेव बेटिंग ऐप (Mahadev App Case) में प्रवर्तन निदेशालय की ओर से समन जारी किया गया था, जिसके बाद केस में नया ट्विस्ट आया है। हाल में ED जुड़ सूत्रों ने एक मीडिया हाउस को बताया कि ‘रणबीर को महादेव मनी-लॉन्ड्रिंग मामले (Mahadev Money-Laundering Cases) में आरोपी नहीं बनाया गया है, बल्कि उनको इस ऐप को प्रमोट करने के लिए मिले पैसे की जानकारी लेने के लिए बुलाया गया है। ईडी की ओर से भेजे गए समन में रणबीर कपूर को 6 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित ED कार्यालय में बुलाया गया है।
खबरों की माने तो इस मामले में लगभग 14-15 दूसरी हस्तियों और एक्टर्स के नाम भी शामिल हैं, जो ईडी की जांच के दायरे में हैं और उन्हें भी जल्द ही तलब भी किया जाएगा। सुत्रों ने आगे बताया कि ‘इस मामले में ईडी द्वारा रणबीर कपूर को सट्टेबाजी के कारोबार के लेन-देन को समझने के लिए बुलाया गया है। उनका इस मामले में आरोपी नहीं माना गया’।
यह भी पढ़ें: स्ट्रिक्ट डाइट के कारण इन एक्ट्रेस की खराब हुई हालत, कोई सेट पर हुई बेहोश तो किसी की चली गई जान
महादेव बेटिंग ऐप केस में आरोपी नहीं हैं Ranbir Kapoor
ईडी से जुड़े सुत्रों की माने तो ‘ऐप प्रमोशन के दौरान मिले पैसे की जानकारी ईड रणबीर से लेना चाहती है, जो पूछताछ का एक जरूरी हिस्सा है’। उन्होंने बताया कि ‘रणबीर इस मामले में किसी भी साजिश का हिस्सा नहीं हो सकते हैं, लेकिन घोटाले को समझना बहुत जरूरी है’।
ऐप सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल द्वारा प्रमोशन कंपनी दुबई से चलाई जा रही थीं। ये कथित तौर पर नए कस्टमरों को नॉमिनेट करने, आईडी बनाने और बेनामी बैंक खातों के एक लेयर्ड वेब के जरिए पैसा शोधन करने के लिए ऑनलाइन बुक सट्टेबाजी एप्लिकेशन का इस्तेमाल कर रहे थे।
सौरभ चंद्राकर की शादी में कई स्टार्ट पहुंचे थे
साथ ही ईडी के सूत्रों ने मीडिया हाउस से इस बारे में बात करते हुए बताया कि ‘इस साल फरवरी में 28 साल के सौरभ चंद्राकर की शादी और सितंबर में कंपनी की सक्सेस पार्टी में श्रद्धा कपूर, टाइगर श्रॉफ, सोनाक्षी सिन्हा और समेत दूसरे 17 बॉलीवुड हस्तियां शामिल थी, जो ED की जांच के दायरे में हैं।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
18 mins agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
1 hr agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
9 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
11 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
12 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
14 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
15 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
16 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
17 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines