Shreyas Talpade Health Update: बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade) बीते दिन से ही चर्चाओं में बने हुए हैं। एक्टर के हार्ट अटैक की खबर जैसी ही सामने आई सभी लोग घबरा गए। हमेशा हंसते हुए नज़र आने वाले और लोगों को गुदगुदाने वाले एक्टर को भी हार्ट अटैक आ सकता है ये सभी के लिए काफी शॉकिंग था। ऐसे में सभी लोग अब श्रेयस तलपड़े को लेकर चिंतित हैं। हर कोई जानना चाहता है कि एक्टर के साथ क्या हुआ और अब उनकी तबियत कैसी है।
बॉबी के श्रेयस को लेकर किया बड़ा खुलासा
इसी बीच फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) से सुर्खियों में छाए बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) ने श्रेयस तलपड़े को लेकर एक शॉकिंग खुलासा किया है। एक्टर ने अब श्रेयस को लेकर एक ऐसी जानकारी रिवील की है जिसे सुनकर फैंस भी चौंक उठेंगे। अब मीडिया संग बातचीत में बॉबी ने बताया है कि उन्होंने श्रेयस के हार्ट अटैक की खबर मिलने पर उनकी पत्नी दीप्ति तलपड़े से बात की थी और एक्टर का हाल-चाल पूछा था। इस दौरान दीप्ति काफी डरी हुई थीं।
10 मिनट रुकी दिल की धड़कन
बॉबी ने एक्टर का हेल्थ अपडेट देते हुए कहा कि श्रेयस तलपड़े का दिल 10 मिनट के लिए रुक गया था। हालांकि, एंजियोप्लास्टी से एक्टर की जान बच गई और उन्हें दुबारा जिंदगी मिल गई। साथ ही बॉबी ने फैंस से ये भी कहा कि वो श्रेयस के लिए प्रार्थना करें ताकि वो जल्द से जल्द ठीक होकर वापिस घर लौट आएं। अब एक्टर का ये बयान सुनकर फैंस के भी दिलों की धड़कन बढ़ गई हैं। जिस तरह से श्रेयस तलपड़े के दिल ने 10 मिनट के लिए काम करना बंद किया था ये खबर वाकई चौंका देने वाली है। लेकिन राहत की बात तो ये है कि अब एक्टर की हालत में सुधार है और वो पहले से बेहतर हैं।
पत्नी ने जारी किया स्टेटमेंट
वैसे आज खुद श्रेयस तलपड़े की पत्नी ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर फैंस को एक्टर का हेल्थ अपडेट दिया था। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर कहा कि वो अपने पति को लेकर लोगों की चिंता और शुभकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। साथ ही उन्होंने ये भी खुलासा किया कि श्रेयस की हालत अब स्थिर है और कुछ ही दिनों में उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी मिल जाएगी और वो घर लौट आएंगे। इसके बाद दीप्ति ने फैंस से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की भी रिक्वेस्ट की क्योंकि अभी एक्टर की रिकवरी जारी है।
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
6 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
7 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
9 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
11 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
12 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
16 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
17 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
18 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
19 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines