Bobby Deol Viral Video: बॉलीवुड फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) को फैंस का भरपूर प्यार मिला है। इस फिल्म की सक्सेस के साथ ही एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) भी एक बार फिर इंडस्ट्री पर रूल कर रहे हैं। उनके करियर को फिल्म ‘एनिमल’ से एक बार फिर जीवनदान मिला है। फिलहाल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) से ज्यादा छोटा-सा रोल करने वाले बॉबी देओल छाए हुए हैं। फैंस भी उन्हें उसी तरह पसंद कर रहे हैं जिस तरह से 90s में किया करते थे। रातों-रात फिर से एक्टर बड़े स्टार बन गए हैं। फैंस उनके साथ सेल्फी लेने के लिए और उनका ऑटोग्राफ पाने के लिए भीड़ लगाए हुए नज़र आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: शादी के बाद डिनर डेट पर निकले Arbaaz-Shura, हिजाब को लेकर ट्रोल हुईं नई दुल्हन
वायरल हुआ बॉबी का वीडियो
इसी बीच अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में बॉबी देओल की हालत देख यूजर्स ने कई सवाल उठाए हैं। साथ ही उन पर मजेदार टिप्पणियां कर उनका मजाक भी बनाया है। इस बार बॉबी देओल अपनी एक्टिंग नहीं बल्कि अपने कपड़ों की वजह से लाइमलाइट में आ गए हैं। उन्होंने अब कुछ ऐसा पहना है जिसके बाद हर कोई यही सोच रहा है कि ये कौन-सा नया फैशन है। एक्टर के कपड़े कुछ फटे हुए नज़र आ रहे हैं। दरअसल, रिब्ड जींस के बाद उन्होंने अब मार्किट में फटी हुई टी-शर्ट की डिमांड बढ़ा दी है।
बॉबी देओल ने पहनी फटी हुई टी-शर्ट
सामने आए इस वीडियो में एक्टर अपनी एक फैन से मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं। गिफ्ट रिसीव करते हुए एक्टर की टी-शर्ट का स्टाइल देखकर अब हर कोई हैरान है। ऐसे में जब ये वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स ने भी मजे लेना शुरू कर दिया। इसी बीच अब एक शख्स ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘ये करे तो फैशन.. दूसरा करे तो भिखारी।’ एक ने सवाल किया, ‘कहां गिर गए थे भाई आते टाइम?’ तो कोई बोला, ‘चूहे ने कुतर दी टीशर्ट।’ फिर किसी ने पूछा, ‘इतने गरीब..हो गए आप?’ एक फैन ने कमेंट किया, ‘बॉबी भाई टी-शर्ट थोड़ी अच्छी पहन लेते, इतने पैसे वाले हो फिर भी ऐसी टी-शर्ट पहनी है।’
सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन
एक ने ‘एनिमल’ एक्टर का मजाक बनाते हुए कहा, ‘टी-शर्ट देखकर लगता है औरत ने मारा है एनिमल मूवी देखने के बाद।’ किसी ने कमेंट करते हुए कहा, ‘इनकी फटी हुई देखकर दिल से बुरा लगा।’ एक ट्रोलर बोला, ‘सर रुको आ रहा हूं बनियान लेकर।’ तो कोई पूछता है, ‘टी शर्ट नहीं थी क्या सर आपके पास?’ किसी ने तो ये भी लिख दिया, ‘खराब दिनों की टीशर्ट है भाई की…जमीन से जुड़ा हुआ इंसान।’ फिर कोई बोला, ‘वो सब तो ठीक है लेकिन साफ करने का कपड़ा क्यू?’
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 hr ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
4 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
4 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
5 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
23 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
23 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines