'बाप सेर…तो बेटा सवा सेर', Subedaar में अनिल कपूर को सीधा टक्कर देगा ये Star Kid

Paresh Rawal Son Aditya Rawal In Subedaar: फिल्म Subedaar में अनिल कपूर का बुंदेलखंडी जलवा नजर आने वाला है. ऐसे में इस स्टार किड का बेटा भी झक्कास एक्टर को सीधा टक्कर देने वाला है. इस स्टार किड के पिता बॉलीवुड के उन चुनिंदा एक्टरों में से एक हैं, जिनकी फिल्मों और एक्टिंग के दीवाने हर जगह मिल जाएंगे. दर्शक इस स्टार किड का जलवा देखना चाहते हैं.

Paresh Rawal Son Aditya Rawal In Subedaar

Paresh Rawal Son Aditya Rawal In Subedaar

Subedaar Cast Aditya Rawal: अनिल कपूर की फिल्म Subedaar, 5 मार्च 2026 को OTT Platform (Amazon Prime Video) रिलीज होने वाली है. इस फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है. लेकिन इस बार स्क्रीन पर सिर्फ अनिल कपूर का जलवा नहीं दिखेगा, बल्कि यह स्टार किड भी अपना जलवा बिखेरने के लिए आ रहा है. मजे की बात यह है कि इस स्टार किड के पिता बॉलीवुड के मंझे हुए एक्टर हैं, इसीलिए इस स्टार किड को लेकर लोगों के अंदर काफी उत्साह है.

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन है वो स्टार किड?

फिल्म Subedaar में अनिल कपूर के सामने, दिग्गज अभिनेता परेश रावल के बेटे आदित्य रावल नजर आने वाले हैं. आदित्य रावल अब अपनी अलग पहचान बना रहे हैं. कहावत है “बाप सेर…तो बेटा सवा सेर”. यह बात आदित्य पर पूरी तरह फिट बैठती है. उनके पिता परेश रावल ने कॉमेडी से लेकर गंभीर भूमिकाओं में कमाल किया है. अब बेटा आदित्य अनिल कपूर को ओटीटी पर सीधी टक्कर देने जा रहा है.

आदित्य रावल का सफर

परेश रावल के बेटे आदित्य का जन्म 28 दिसंबर, 1998 में हुआ. उनके पिता परेश रावल और मां स्वरूप संपत दोनों ही मशहूर अभिनेता हैं. आदित्य ने पहले फुटबॉल खेला और गोलकीपर के रूप में अच्छा नाम कमाया. लेकिन अब उन्होंने अभिनय की दुनिया चुनी है. उन्होंने लंदन और न्यूयॉर्क से अभिनय और लेखन की ट्रेनिंग ली. 2020 में फिल्म ‘बमफाड़’ से उन्होंने मुख्य भूमिका में डेब्यू किया. हालांकि, वे अब अनिल कपूर के सामने फिल्म Subedaar में नजर आने वाले हैं.

विज्ञापन

Subedaar में मिला बड़ा रोल

Anil Kapoor की नई फिल्म ‘सूबेदार’ अमेजन प्राइम वीडियो पर 5 मार्च 2026 को रिलीज होगी. यह एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है. अनिल कपूर सूबेदार अर्जुन मौर्या का किरदार निभा रहे हैं. वे एक रिटायर्ड सैनिक हैं जो अब घर और समाज की समस्याओं से लड़ते हैं.

विज्ञापन

इस फिल्म में राधिका मदान, सौरभ शुक्ला, मोना सिंह जैसे कलाकार हैं. आदित्य रावल का रोल काफी महत्वपूर्ण है. ट्रेलर और टीजर में उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है. अनुपम खेर ने भी आदित्य की मेहनत और नैचुरल टैलेंट की सराहना की है.

अनिल कपूर को देंगे टक्कर

अनिल कपूर जैसे बड़े स्टार के साथ काम करना बड़ा मौका है. ‘सूबेदार’ में आदित्य का किरदार इंटेंस और पावरफुल है. लोग कह रहे हैं कि ओटीटी पर वे अनिल कपूर को कड़ी टक्कर देंगे. परेश रावल ने हमेशा कहा है कि वे बेटे के लिए फिल्म नहीं बनाएंगे. आदित्य अपनी मेहनत से आगे बढ़ रहे हैं. यह फिल्म उनके करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है.

विज्ञापन

कौन हैं परेश रावल?

वैसे तो हर कोई परेश रावल को जानता है. फिर भी कुछ चुनिंदा लोग जो इस महान कलाकार को नहीं जानते हैं, तो आप Hera Pheri में बाबू भैइया, Bhagam Bhaag में चंपक जैसे किरदार आज भी याद किए जाते हैं. परेश रावल ने लीड रोल से लेकर, कॉमेडी, विलेन हर किरदार में अपना हाथ आजमाया है. वे बेहतरीन कलाकार हैं. अब उनका बेटा मैदान में उतर रहा है, जिससे सभी को काफी उम्मीद है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ