'कितना एंब्रेसिंग होता…', Taapsee Pannu को Padded Bra पहनने के लिए फोर्स करते थे साउथ के डायरेक्टर्स, सुनाई आपबीती

Taapsee Pannu Padded Bra Controversy: Taapsee Pannu की फिल्म Assi रिलीज हो चुकी है. इस बीच उन्होंने अपने साउथ सिनेमा में काम करने का एक्सपीरियंस शेयर किया है. उन्होंने जबरदस्ती पैडड ब्रा पहनने को लेकर बातें बताई हैं. आइए जानते हैं पूरा मामला.

Taapsee Pannu padded bra controversy

Taapsee Pannu padded bra controversy

Taapsee Pannu South Film Experience: Taapsee Pannu की फिल्म Assi, 20 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इसी बीच तापसी पन्नू ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक आपबीती सुनाई है, जो बहुत शर्मनाक लगती है. यह बात हाल ही में एक पॉडकास्ट में आई, जहां उन्होंने अपनी पुरानी फिल्मों के अनुभव बताए. तापसी ने बताया कि उन्हें पैडेड ब्रा पहनने के लिए फोर्स किया जाता था.

विज्ञापन
विज्ञापन

साउथ सिनेमा में बॉडी पर फोकस ज्यादा

तापसी पन्नू ने साउथ से लेकर बॉलीवुड में कई फिल्में की हैं. इसीलिए उन्हें हर इंडस्ट्री का हाल अच्छी तरह पता है. उन्होंने एक पॉडकास्ट के दौरान साउथ सिनेमा की इंटर्नल रिएलिटी को बाहर लाया. उन्होंने बताया कि अलग अलग इलाकों में सिनेमा में महिलाओं के शरीर में फोकस किया जाता है. जैसे कि हिंदी फिल्मों में ज्यादातर क्लिवेज (छाती) पर फोकस होता है, जबकि साउथ (तेलुगु-तमिल) और भोजपुरी सिनेमा में नाभि (नेवल) को बहुत महत्व दिया जाता है. गानों में नाभि दिखाना एक आम बात बन गई है.

पैडड ब्रा पहनना बना मजबूरी

तापसी ने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट पर खुलासा किया कि साउथ की फिल्मों में डायरेक्टर्स अक्सर हीरोइनों को पैडेड ब्रा पहनने के लिए कहते थे. खासकर गानों या ग्लैमर सीन के दौरान ऐसा होता था. वे चाहते थे कि बॉडी का कुछ हिस्सा ज्यादा आकर्षक लगे. लेकिन समस्या यह थी कि सेट पर ज्यादातर लोग मर्द होते थे. लड़कियां सिर्फ एक-दो ही होती थीं. इससे उन्हें काफी असहज महसूस होता है.

विज्ञापन

तापसी पन्नू का एक्सपीरियंस

तापसी ने बताया कि डायरेक्टर सीधे तौर पर इस चीज की डिमांड नहीं रखते थे, लेकिन “कितना एंब्रेसिंग होता है…”. ,सोचिए कि गाना शूट हो रहा है. बीच में कोई एक्ट्रेस उठकर चली जाती है. सब समझ जाते हैं कि क्या हुआ है. फिर वापस आने पर सबकी नजरें उसी जगह पर टिक जाती हैं कि साइज में क्या फर्क पड़ा है. सेट पर सब देख रहे होते हैं. यह बहुत अपमानजनक और शर्मिंदगी से भरा लगता है.

विज्ञापन

सिनेमा में महिलाओं की सहमति और सम्मान

तापसी ने अपना टॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करने का एक्सपीरियंस शेयर किया, जिसमें महिलाओं की सहमति और सम्मान के मामले में बड़ा प्रश्न चिन्ह लगता है. एक्ट्रेस भी काम की मजबूरी के कारण उस प्रेशर में आकर असहज होकर भी पैडड ब्रा या अंग प्रदर्शन करती हैं. लेकिन इसमें महिला का कंसेंट कितना होता है, तापसी के द्वारा शेयर किए गए इस एक्सपीरियंस के बाद चिंताजनक विषय बन जाता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ