Angelina Jolie’s Son Pax Thien Jolie Pitt Accident: इस वक्त सिनेमा जगत से बड़ी और दुख भरी खबर आ रही है। हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस एंजेलिना जोली के बेटे पैक्स थिएन जोली-पिट (Pax Thien Jolie-Pitt) का रोड़ एक्सीडेंट हो गया है। जी हां, एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट (Brad Pitt) के बेटे को लेकर कहा जा रहा है कि लॉस एजेंल्स में उनके साथ एक सड़क दुर्घटना हो गई है और इस हादसे में पैक्स के सिर पर चोट आई है।
कार से टकराई पैक्स की बाइक
रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि पैक्स जोली अपनी इलेक्ट्रिक बाइक से कहीं जा रहे थे, लेकिन जैसे ही वो चौराहे पर पहुंचे तो उनका बाइक एक कार से टकरा गई। जैसे ही पैक्स की बाइक कार चालक से टकराई तो वो कार से उतरकर बाहर आया और उसने पैक्स को देखा। घटना के दौरान मौके पर कई लोग जमा हो गए और वहां मौजूद लोगों ने कहा कि पैक्स के कूल्हे में चोट लगी है और साथ ही उनके सिर से भी खून निकल रहा था।
कैसी है पैक्स की हालत?
इस घटना के बाद पैक्स को अस्पताल ले जाया गया और वहां डॉक्टरों ने उनका चेकअप किया और पैक्स को फर्स्ट एड दिया। पैक्स का चेकअप करने के बाद डॉक्टरों ने उनका हालत के बारे में बात करते हुए बताया कि अब उनकी हालत स्थिर है और पैक्स को कोई भी गंभीर चोट नहीं लगी है। पैक्स को कुछ घंटों की निगरानी के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। बता दें कि ये घटना बीते दिन यानी 29 जुलाई की है।
फैंस ने की पैक्स के ठीक होने की दुआ
हालांकि इस घटना के बाद से ना सिर्फ पैक्स के फैंस बल्कि एंजेलिना जोली के चाहने वालों को भी पैक्स की चिंता हुई। सभी ने पैक्स के जल्दी ठीक होने की दुआ की। बता दें कि पैक्स बाइक राइडिंग के शौकिन हैं और हाल ही में उन्हें एक बाइक पर देखा गया है, जिसकी कीमत करीब 3,000 डॉलर है। हालांकि ये साफ नहीं हुआ है कि जो बाइक दुर्घटनाग्रस्त हुई है वो वही थी या नहीं। हालांकि अब सभी पैक्स के ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं और उनके लिए दुआ कर रहे हैं। उम्मीद है कि पैक्स जल्दी ही पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें- मशहूर एक्टर-रैपर Chino XL का अचानक हुआ निधन, मौत की वजह का भी नहीं हुआ खुलासा
संबंधित खबरें
'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
35 mins agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
1 hr agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
2 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
2 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
12 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
16 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
18 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
18 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
19 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines