मशहूर एक्टर-रैपर Chino XL का अचानक हुआ निधन, मौत की वजह का भी नहीं हुआ खुलासा

Rapper Chino XL Death: मनोरंजन जगत को एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है। एक और सिंगर-एक्टर की अचानक से जान चली गई। जी हां, एक्टर की मौत की वजह का भी खुलासा नहीं हो पाया है। उनके चाहने वाले उनके लिए दुआ कर रहे हैं।

Rapper Chino XL

Rapper Chino XL

Rapper Chino XL Death: फिल्म इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर आ रही है। जी हां, मशहूर अमेरिकी एक्टर और सिंगर रैपर चिनो एक्सएल (Rapper Chino XL) का अचानक निधन हो गया है। एक्टर के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। जैसे ही रैपर चिनो एक्सएल के निधन की खबर आई, तो हिप-हॉप इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा। कथित तौर पर चिनो का 50 साल की उम्र में निधन हो गया है। वहीं, अब अमेरिकी रैपर के दोस्त और उनके चाहने वाले उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

विज्ञापन

मौत की वजह का नहीं हुआ खुलासा

हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स और विकिपीडिया की मानें तो चिनो एक्सएल का कथित तौर पर 29 जुलाई, 2024 को निधन हो गया था। हालांकि अभी तक उनकी मौत की वजह का भी खुलासा नहीं हुआ है। जस्ट जेरेड की रिपोर्ट के अनुसार, उनके दोस्तों को सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देते देखा गया है। इस बीच एक सूत्र ने उनके निधन की पुष्टि भी की है। बता दें कि सिंगर के निधन की खबर सुनकर एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर चक डी ने भी एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो रैपर चिनो के बारे में बात कर रहे हैं।

विज्ञापन

कौन थे Rapper Chino XL?

चिनो एक्सएल की बात करें तो वो एक फेमस अमेरिकी एक्टर और सिंगर हैं, जो 8 अप्रैल 1974 को जन्मे थे। चिनो एक्सएल का असली नाम डेरेक इमैनुएल बारबोसा था। उन्होंने अपने पूरे करियर में चार स्टूडियो एल्बम जारी किए हैं। चिनो का पहला एल्बम साल 1996 में लॉन्च हुआ था, जिसका नाम’ हियर टू सेव यू ऑल’ था। इसके बाद उन्होंने साल 2001 में आई ‘टोल्ड यू सो’, फिर साल 2006 में ‘पॉइजन पेन’ और साल 2012 में ‘रिकंस्ट्रक्शन: द ब्लैक रोजरी’ रिलीज किया था।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chino XL (@chinoxl)

एक्टिंग में भी माहिर थे चिनो

चिनो के साल 2012 एल्बम ने उन्हें HHUG एल्बम ऑफ द ईयर का अवार्ड दिलाया था। चिनो ना सिर्फ सिगिंग बल्कि एक्टिंग में भी माहिर थे। उन्होंने कई फिल्मों और टीवी शोज में अपने अभिनय का जलवा दिखाया है। बता दें कि चिनो ने पहली बार 16 साल की उम्र में रिक रुबिन के साथ अपनी रैप जोड़ी आर्ट ऑफ ओरिजिन के साथ म्यूजिक एग्रीमेंट पर साइन किए थे। इसके अलावा उन्होंने एक हिप-हॉप सुपरग्रुप का भी गठन किया था। चिनो ने साल 2023 में स्टु बैंगस के साथ एक 12-ट्रैक एल्बम जारी किया था। हालांकि अब अचानक से आई उनके निधन की खबर हर किसी को हैरान कर गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ