भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने जबसे टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया है, उनके फैंस इस फैसले से मायूस हैं। बॉलीवुड एक्टर अंगद बेदी तो बेहद इमोशनल हो रखे हैं। जिस दिन विराट ने पोस्ट शेयर कर बताया था कि वो टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह रहे हैं, उस दिन अंगद ने विराट के लिए कई पोस्ट शेयर किए थे। वहीं, अब अंगद बेदी एक बार फिर विराट को लेकर BCCI से की खास रिक्वेस्ट करते हुए नजर आए हैं। अब एक्टर ने क्या कहा है? चलिए जानते हैं।
अंगद बेदी ने विराट कोहली के नाम लिखा पोस्ट
अंगद बेदी ने सोशल मीडिया पर लम्बा-चौड़ा नोट शेयर करते हुए लिखा, ‘वानखेड़े, 2013। सूरज ढल गया, मंत्र तेज हो गए और दुनिया रुक गई। सचिन तेंदुलकर की फेयरवेल स्पीच, अरबों दिलों की आत्मा पर छप गई। ऐसे आइकन कि जब वो गए, तो टीवी बंद हो गए! हमे लगा कि हम कभी दोबारा ऐसा महसूस नहीं कर पाएंगे। विराट की एंट्री हुई। सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि एक ताकत। उन्होंने हमारी टीम को अपनी आग, अपना स्वैगर, अपनी आत्मा दी। हर चेज एक चार्ज बन गया, हर मैच एक मोमेंट बन गया और अब ये सिर्फ स्क्रीन पर एक पोस्ट के साथ खत्म होता है? क्या इतनी बड़ी विरासत इतनी चुपचाप मिट सकती है?’
विराट को लेकर क्रिकेट बोर्ड से एक्टर ने की अपील
अंगद बेदी ने अपने नोट में आगे लिखा, ‘इंडियन क्रिकेट का फैन होने के नाते बोर्ड से अपील: विराट से बात करें। उन्हें पुनर्विचार करने के लिए मनाएं। और विराट से कहना चाहूंगा, हम तैयार नहीं हैं। वापस आ जाओ, एक आखिरी बार। हमारे लिए। स्टैंड में मौजूद उस लड़की के लिए जिसकी पीठ पर आपका नाम लिखा हुआ है। गली में बैठे उस लड़के के लिए, जो आपके स्टान्स की नकल कर रहा है। उन पुराने फैंस के लिए, जो अपने बेटे की तरह आपका समर्थन कर रहे हैं। उस जज्बे के लिए, जो आपने अरबों विश्वासी को दिया है। आप ऐसे फेयरवेल के हकदार हैं, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा और हम आपके बल्ले को आखिरी बार बात करते हुए देखना डिजर्व करते हैं!’
यह भी पढ़ें: Sonu Nigam को कर्नाटक हाई कोर्ट से बड़ी राहत, कॉन्सर्ट में पहलगाम आतंकी हमले से जुड़ी टिप्पणी पर मचा था बवाल
वायरल हुआ अंगद का पोस्ट
अब अंगद बेदी का ये पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक्टर ने अपने इस पोस्ट में इंडियन क्रिकेट टीम और विराट कोहली को भी टैग किया है। अब इस पोस्ट में फैंस कमेंट करके कह रहे हैं कि वो अपना किंग वापस चाहते हैं। अब क्या अंगद बेदी के कहने पर विराट कोहली अपना फैसला बदलेंगे? ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
5 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
8 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
8 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
13 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
14 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
14 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
15 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
16 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 day agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines