हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

डिप्टी CM Pawan Kalyan की तीन पत्‍नि‍यां, पहली ने केस क‍िया, दूसरी एक्‍टर और तीसरी रश‍ियन

Pawan Kalyan Controversial Married Life: पवन कल्याण की शादियां काफी विवादित हैं। एक्टर ने तीन बार शादी की लेकिन एक के बाद उनके 2 तलाक हो गए। तो चलिए जानते हैं उनकी सभी लव स्टोरीज और रिश्ते टूटने की कहानियों के बारे में। साथ ही बताते हैं कि पवन कल्याण की तीनों पत्नियां कौन हैं।

विज्ञापन
Pawan Kalyan Controversial Married Life

Pawan Kalyan Controversial Married Life: साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण (Pawan Kalyan) ने आज आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। फिल्मी करियर के बाद उनका राजनीतिक करियर भी उछाल ले रहा है। ‘जन सेना पार्टी’ (JanaSena Party) के फाउंडर और लीडर पवन कल्याण के लिए चुनावों में जीत के बाद आज उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेना एक बेहद खुशी का मौका है। इस मौके पर चलिए जानते हैं कि उनकी पर्सनल लाइफ कैसी रही है। बता दें, बेहद कम लोगों को एक्टर की मैरिड लाइफ के बारे में पता होगा।

पवन कल्याण एक या दो नहीं बल्कि 3 बार शादी का लड्डू खा चुके हैं। उनकी शादीशुदा जिंदगी में कई उतार चढ़ाव आए हैं। पहली पत्नी ने जहां एक्टर को कोर्ट तक पहुंचा दिया था, तो दूसरी पत्नी से भी एक्टर का तलाक हो गया। इसके बाद पवन ने एक रशियन मॉडल पर दिल लुटाया और तीसरी बार शादी के मंडप में पहुंच गए। चलिए जानते हैं कौन हैं पवन सिंह की तीन पत्नियां।

पवन कल्याण की पहली पत्नी

पहली पत्नी नंदिनी

फिल्मों में एंट्री से पहले एक्टर की मुलाकात एक लड़की से हुई थी। एक इंस्टीट्यूट में पवन कल्याण-नंदिनी की मुलाकात हुई और फिल्मों में डेब्यू के एक साल बाद दोनों की शादी हो गई। हालांकि, इनका रिश्ता डगमगा गया। दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। नंदिनी तो पवन कल्याण के खिलाफ कोर्ट तक पहुंच गई थीं। उन्होंने एक्टर पर केस किया कि बिना तलाक ही वो अपनी को-स्टार रेनू देसाई से शादी कर चुके हैं। जिसके बाद एक्टर ने खुलासा किया कि उन्होंने दूसरी शादी नहीं की है बल्कि रेनू देसाई उनकी लिव-इन पार्टनर हैं। एक्टर के खिलाफ सबूत नहीं थे तो मामला रफा-दफा हो गया और कुछ ही वक्त बाद पवन कल्याण ने अपनी पत्नी को तलाक का नोटिस भेज दिया। 5 करोड़ का गुजारा भत्ता लेकर नंदिनी ने एक्टर को तलाक दे दिया।

दूसरी पत्नी रेनू देसाई  

पवन का साल 2008 में तलाक हुआ तो 2009 में उन्होंने रेनू देसाई से शादी कर ली। दोनों खुशहाल जिंदगी बिता रहे थे लेकिन कहा गया कि पारिवारिक मुद्दों पर विवाद के बाद इनके बीच तनाव पैदा हो गया। एक्टर जब भाई को उसके बुरे वक्त में पैसों की मदद कर रहे थे तो रेनू इस बात से नाराज थीं। रेनू को डर था कि पवन अपना सब कुछ भाई पर लुटा देंगे। ऐसे में गुस्सा होकर वो बच्चों के साथ अपने मायके चली गईं। एक्ट्रेस रेनू के घर छोड़कर जाने के बाद इनके बीच बात और बिगड़ गई और साल 2012 में दोनों का तलाक हो गया। हालांकि, तलाक के बाद भी इस जोड़े ने साथ में फिल्मों में काम करना जारी रखा।

यह भी पढ़ें: Mirzapur 3 की कहानी हो गई लीक, डिंपी- रॉबिन पर होगा ट्विस्ट लाने का जिम्मा

तीसरी पत्नी अन्ना लेजनेवा

तलाक के बाद फिल्म के सेट पर पवन कल्याण की मुलाकात रश‍ियन मॉडल और एक्ट्रेस अन्ना लेजनेवा (Anna Lezhneva) से हुई। शूटिंग करते-करते दोनों की नजदीकियां इतनी बढ़ गईं कि तलाक के तुरंत बाद साल 2013 में एक्टर ने अन्ना के साथ तीसरी शादी कर ली। इनका एक बेटा भी है। हालांकि, बीते साल पवन कल्याण की तीसरी शादी टूटने की खबरें भी सामने आई थीं। लेकिन इन दोनों के बीच सब सही है और अब दोनों साथ में खुश हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें