Ananya Raj Death: बॉलीवुड के गलियारे से एक दुखद खबर सामने आ रही है. एक्ट्रेस अनन्या राज अब इस दुनिया में नहीं रही हैं. एक्ट्रेस के परिवार ने निधन की जानकारी उनके ही इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी है. वहीं पोस्ट में बताया गया है कि अनन्या राज का निधन 15 जुलाई को ही हो गया था. सोशल मीडिया पर अब एक्ट्रेस के निधन की खबर ने उनके फैंस को भी सदमे में ला दिया है. परिवार ने जिस पोस्ट को अनन्या के अकाउंट पर शेयर किया है उसके कमेंट सेक्शन में फैंस अनन्या को श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
परिवार ने दी जानकारी
अनन्या राज के परिवार ने उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए इस दुखद खबर की जानकारी दी है. निधन की जानकारी देते हुए पोस्ट में लिखा, ‘ये अनन्या का परिवार है. बहुत दुख के साथ हमें ये बताना पड़ रहा है कि 15 जुलाई की सुबह-सुबह अनन्या का निधन हो गया. सोते हुए ही शांति से उन्होंने अंतिम सांस ली. पिछले एक साल से ज्यादा समय से वह शारीरिक और मानसिक तकलीफों से जूझ रही थीं. उन्होंने उनसे उबरने के लिए एक योद्धा की तरह संघर्ष किया. वह बहुत मजबूत इरादों वाली लड़की थीं और एक रानी की तरह जीती थीं. बच्चा, तुम्हारी कमी बहुत खलेगी. हम आप सभी से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने का अनुरोध करते हैं. इस मुश्किल समय में हम अपनी निजता और शांति बनाए रखना चाहते हैं.’
यह भी पढ़ें: मिस इंडिया का ताज हारकर शुरू किया एक्टिंग करियर, फिर बनीं नेशनल क्रश! पहचाना कौन?
इन फिल्मों में किया काम
अनन्या राज कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी थीं. उन्होंने ‘7 ऑवर्स टू गो’ (2016), ‘द फाइनल एग्जिट’ (2017) और ‘घोस्ट’ (2019) जैसी फिल्मों में काम कर ऑडियंस को एंटरटेन किया है. वहीं काफी समय से एक्ट्रेस इंडस्ट्री से गायब थीं. साथ ही एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नहीं थीं. अब अनन्या की अचानक मिली निधन की जानकारी से उनके फैंस भी को भी गहरा सदमा लगा है. किसी को यकीन ही नहीं हो पा रहा है कि अनन्या इतनी जल्दी दुनिया छोड़कर चली जाएंगी.
यह भी पढ़ें: Netflix Top 5 Series: नेटफ्लिक्स पर तहलका मचा रहीं ये 5 सीरीज, रोमांस-कॉमेडी संग मिलेगा एक्शन का डबल डोज!
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
1 hr agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
2 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
4 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
4 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
5 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
6 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
7 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
10 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
11 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines