Netflix Top 5 Series: नेटफ्लिक्स पर तहलका मचा रहीं ये 5 सीरीज, रोमांस-कॉमेडी संग मिलेगा एक्शन का डबल डोज!

Netflix Top Trending Series: नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग सीरीज को आप अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इनमें रोमांस के साथ-साथ कॉमेडी और सस्पेंस से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. वीकेंड बिंज वॉच लिस्ट के लिए ये सीरीज परफेक्ट चॉइस हैं.

Netflix Top Trending Series
1 / 6

Netflix Top Trending Series: नेटफ्लिक्स पर लेटेस्ट सीरीज ट्रेंड कर रही हैं. इन वेब सीरीज में आपको एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. सोशल मीडिया पर भी इन्हें काफी पसंद किया जा रहा है. इनमें आपको रोमांस, कॉमेडी और एक्शन का जबरदस्त डोज मिलेगा. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन सीरीज का नाम शामिल है.  

विज्ञापन

ऑपरेशन सफेद सागर

ऑपरेशन सफेद सागर2 / 6

सिद्धार्थ और जिमी शेरगिल स्टारर 'ओपरेशन सफेद सागर' भी इस लिस्ट में शामिल है. इस सीरीज में आपको एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. वहीं इस सीरीज में कारगिल युद्ध के बारे में दिखाया गया है. फिल्म में सिद्धार्थ और जिमी शेरगिल के साथ-साथ अभय वर्मा, प्राजक्ता कोली, दीया मिर्जा और मिहिर आहूजा लीड रोल में हैं. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.7 है.

विज्ञापन

अवर स्टिकी लव

अवर स्टिकी लव3 / 6

अगर आप रोमांटिक-कॉमेडी सीरीज देखने के शौकीन हैं तो इसे अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. सीरीज में रोमांस के साथ-साथ कॉमेडी से भरपूर सीन्स हैं. बिंज वॉच करने के लिए ये सीरीज परफेक्ट चॉइस है. वहीं इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसकी रेटिंग 7.5 है. ये सीरीज भी नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है.

सारे जहां से अच्छा

सारे जहां से अच्छा4 / 6

साल 2025 में रिलीज हुई ये सीरीज भी नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है. इसकी कहानी में आपको देशभक्ति देखने को मिलेगी. वहीं सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें सनी हिंदुजा, प्रतीक गांधी, तिलोत्तमा शोम, सुहैल नय्यर, कृतिका कामरा और अनूप सोनी लीड रोल में हैं. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.2 है.

विज्ञापन

स्पूकी इन लव

स्पूकी इन लव5 / 6

'स्पूकी इन लव' सीरीज भी नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. इस सीरीज में रोमांस के साथ-साथ कॉमेडी से भरे सीन्स भी देखने को मिलेंगे. इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.6 है. वहीं इस सीरीज ने रिलीज होते ही नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बना ली थी. बिंज वॉच करने के लिए ये सीरीज परफेक्ट चॉइस है.

इंडियाज गॉट लेटेंट 2

इंडियाज गॉट लेटेंट 26 / 6

समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' भी नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहा है. इस शो के नए-नए एपिसोड्स में सेलेब्स गेस्ट बनकर आते हैं. वहीं इस शो में कई कंटेस्टेंट्स अपना टैलेंट दिखाते नजर आते हैं. बिंज वॉच करने के लिए भी ये शो परफेक्ट चॉइस है. सोशल मीडिया पर भी इस शो के खूब चर्चे हो रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन