हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अनन्या पांडे संग 'इश्क' लड़ाएंगे लक्ष्य लालवानी, Karan Johar ने रिलीज किया अपनी नई फिल्म का पोस्टर, जानें कब होगी रिलीज?

Ananya Pandey And Lakshya Lalvaani New Film: अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी, करण जौहर की नई फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ (Chand Mera Dil) में साथ नजर आने वाले हैं. यह रोमांटिक फिल्म है, जिसकी मई, 2026 की इस तारीख को रिलीज होने वाली है.

विज्ञापन
Chand Mera Dil release date

Chand Mera Dil Release Date: अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है. दोनों की अपकमिंग फिल्म का नाम ‘चांद मेरा दिल’ (Chand Mera Dil) है. फिल्ममेकर करण जौहर ने खुद इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर आउट किया है. साथ ही उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट भी बताई है. आइए जानते हैं कब यह रोमांटिक फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 18: धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़े सारे रिकॉर्ड, 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर मचाया ‘महा-तांडव’

कब देगी सिनेमाघरों में दस्तक?

‘चांद मेरा दिल’ (Chand Mera Dil) फिल्म 22 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. पहले इसकी तारीख 10 अप्रैल, 2026 रखी गई थी, लेकिन अब कुछ कारणोंवश रिलीज डेट को आगे बढ़ाकर 22 मई कर दिया गया है. इसमें अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी साथ नजर आने वाले हैं. यह इन दोनों की साथ में पहली पिक्चर है.

विज्ञापन

फिल्म के बारे में

इस फिल्म के निर्दशक विवेक सोनी हैं, लेकिन फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर हैं, जिनके धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले ये फिल्म बनी है. यह एक इंटेंस और युवा प्रेम कहानी है, जिसमें प्यार में शिद्दत और ताकत देखने को मिल सकती है. हालांकि, फिल्म का अभी सिर्फ ऑफीशियल पोस्टर रिलीज हुआ है. आने वाले समय में फिल्म का टीजर भी जल्द ही रिलीज होने वाला है.

यह भी पढ़ें: Netflix पर पाकिस्तान में छाईं 5 इंडियन फिल्में, नंबर 1 पर क्राइम थ्रिलर ने बनाया दबदबा

विज्ञापन

करण जौहर की फिल्में

करण जोहर बॉलीवुड में बड़े रोमांटिक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. उनकी फिल्में हमेशा युवाओं को पसंद आती हैं. ‘चांद मेरा दिल’ भी वैसी ही फिल्म लग रही है जो दिल जीत लेगी. अगर आप रोमांटिक कहानियां पसंद करते हैं तो इस फिल्म को जरूर नोट कर लें.

यह भी पढ़ें: क्या प्रेग्नेंट हैं Sonakshi Sinha, मां पूनम सिन्हा ने खुद बताया सच, जानें आखिर क्या बोलीं?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Archi Tiwari

नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने बतौर सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली है, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत में फ्रीलांसिंग और कई संस्थानों में इंटर्नशिप से की है. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola