Alanna Panday Baby Face Revealed: अनन्या पांडे के घर से एक गुड न्यूज आई है। हाल ही में एक्ट्रेस की बहन अलाना पांडे मां बनी हैं। अलाना ने बीते दिन ही अपने बेबी के इस दुनिया में आने की खबर फैंस को दी थी। अलाना ने अपने हसबैंड इवोर मैकक्रे के साथ एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में अलाना ने न सिर्फ बेबी के जन्म की गुड न्यूज दी बल्कि उसकी पहली झलक भी दिखा दी थी। उनका पोस्ट देखने के बाद सभी को बेबी बॉय का चेहरा देखने का इंतजार था।
अनन्या पांडे के भांजे का फेस हुआ रिवील
वहीं, अब अनाउंसमेंट के एक दिन बाद ही अनन्या की बहन ने फैंस को एक बड़ा तोहफा दे दिया है। उन्होंने अब अपने बेबी का चेहरा भी रिवील कर दिया है। अलाना ने अब कुछ देर पहले ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है। ये वीडियो बेहद क्यूट लग रहा है इसे देखने के बाद सभी लोग अपना प्यार लुटा रहे हैं। वीडियो में अब अनन्या पांडे के भांजे का चेहरा भी साफ-साफ देखने को मिल रहा है।
क्यूट वीडियो पर आया फैंस का दिल
वीडियो में पहले अलाना अपना बेबी बंप दिखाती हैं और फिर आपकी नजर उस पालने पर पड़ेगी जिसमें बेबी के क्यूट से कपड़े रखे हुए हैं और साथ ही सोनोग्राफी रिपोर्ट भी दिखाई दे रही है। इसके बाद कपड़ों पर पहले वीडियो जूम इन होता है और फिर जूम आउट। जैसे ही कैमरा जूम आउट करता है बेबी उन्ही कपड़ों में सोता हुआ दिखाई देता है। बेबी की मासूमियत और क्यूटनेस पर अब सभी फिदा नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: क्या अब होगी Salman Khan की शादी? भाईजान के गालों पर हल्दी देख लोगों ने लगाए कयास
किस पर गया है बेबी?
इस लिटिल प्रिंस का चेहरा देखकर अब अब सोशल मीडिया यूजर्स खुश हो गए हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए अलाना ने कैप्शन में लिखा, ‘आपसे मिलने के लिए बहुत लम्बा इंतजार किया।’ अब इस वीडियो को देखने के बाद सभी लोग कमेंट कर रहे हैं और बच्चे को क्यूट बता रहे हैं। कुछ लोगों को तो ये बेबी बिल्कुल इवोर मैकक्रे की तरह लग रहा है। यानी ये बेबी अपने पापा पर गया है।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
10 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
11 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
12 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
13 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
14 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
15 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
15 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
16 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
16 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines