---विज्ञापन---

क्या अब होगी Salman Khan की शादी? भाईजान के गालों पर हल्दी देख लोगों ने लगाए कयास

Salman Khan: सलमान खान की एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींच लिया है। एक्टर अब हल्दी लगाए हुए दिखाई दिए, जिसके बाद अब फैंस उनकी शादी के सपने देखने लगे हैं।

---विज्ञापन---

Salman Khan: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट (Anant Ambani Radhika Merchant) की शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं। हाल ही में कपल की हल्दी सेरेमनी हुई है और इस फंक्शन में बॉलीवुड सितारों ने खूब रौनक लगाई। अब इस ग्रैंड हल्दी सेरेमनी की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। कौन-किसके साथ पहुंचा और किसने क्या पहना उस पर तो फैंस की नजरें बनी ही हुई हैं लेकिन अब जिसने सबका अटेंशन ग्रैब कर लिया है वो हैं बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान

कुर्ता-पजामा पहन हल्दी में शामिल हुए सलमान

दरअसल, सलमान खान अंबानी परिवार के हर जश्न का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने हर महफिल में जान डाल दी है। वहीं, हल्दी सेरेमनी में भी सलमान शामिल हुए थे। अंदर उन्होंने कितनी मस्ती की होगी उसका अंदाजा तो सलमान खान की उन तस्वीरों से लगाया जा सकता है जिनमें वो हल्दी में सने हुए दिखाई दे रहे हैं। इंडियन लुक में सलमान खान इस फंक्शन में बेहद हैंडसम लगे। उन्होंने कुर्ता-पजामा पहनकर लोगों का दिल जीत लिया।

---विज्ञापन---

भाईजान के गाल पर लगी हल्दी

वहीं, जब वो पैपराजी के सामने पोज देने गए तो उनके गाल पर हल्दी लगी हुई थी। हल्दी देखकर अब एक्टर के फैंस एक बार फिर उनकी शादी को लेकर बात करने लगे हैं। सलमान खान को हल्दी में लिपटे देख लोगों ने सवाल कर दिया है कि भाईजान को कब अपनी शादी की हल्दी लगेगी? अब सोशल मीडिया यूजर्स एक्टर की शादी का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Team India की स्टार क्रिकेटर किसके इश्क में हैं कैद? बॉयफ्रेंड का Deepika Padukone से खास कनेक्शन

लोगों ने सलमान से की शादी करने की डिमांड

बता दें, सलमान खान का अफेयर्स कई लड़कियों के साथ रहा है लेकिन आज तक उनकी शादी नहीं हुई। वो बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर हैं। फैंस अब चाहते हैं कि सलमान खान जल्द से जल्द एक लड़की ढूंढकर उसके साथ सेटल हो जाएं। हालांकि, भाईजान का ऐसा कोई इरादा नजर नहीं आ रहा है। दूसरी तरफ सोशल मीडिया यूजर्स को अनंत और राधिका की भव्य शादी का भी इंतजार हो रहा है। इस शादी में क्या-क्या होगा अभी तक उसका खुलासा नहीं हुआ है।

First published on: Jul 09, 2024 12:30 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola