मां बनीं Ananya Panday की बहन Alanna, पति संग लिपलॉक करते हुए दिखाई बेबी की पहली झलक

Alanna Panday Blessed With Baby: अनन्या पांडे की बहन मां बन गई हैं। अलाना ने सोशल मीडिया पर फैंस को खुशखबरी दे दी है। उनका बेबी इस दुनिया में आ गया है। एक बेहद क्यूट वीडियो के साथ ये स्पेशल अनाउंसमेंट की गई है।

Alanna Panday Blessed With Baby

Alanna Panday Blessed With Baby

विज्ञापन

Alanna Panday Blessed With Baby: अनन्या पांडे इन दिनों अंबानी जश्न में डूबी हुई हैं। एक्ट्रेस के अनंत और राधिका के वेडिंग फंक्शन्स से लगातार मजेदार वीडियो सामने आ रहे हैं। वहीं, अब उनके घर से एक बड़ी गुड न्यूज आई है। अनन्या पांडे अब मासी बन गई हैं। उनकी बहन अलाना पांडे ने बेबी को जन्म दे दिया है। अलाना और इवोर मैकक्रे अब पेरेंट्स बन गए हैं। कपल ने अब सोशल मीडिया पर अपने पहले बेबी के इस दुनिया में आने की अनाउंसमेंट की है।

अलाना पांडे ने दिया बेबी बॉय को जन्म

इस अनाउंसमेंट वीडियो पर फैंस की नजरें ठहर गई हैं। अनन्या पांडे की बहन ने अब अपने बेबी के आने की न सिर्फ सोशल मीडिया पर खबर दी है बल्कि बेबी की पहली झलक भी दिखा दी है। इस अनाउंसमेंट में न्यू मॉम और डैड लिपलॉक भी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें, अलाना पांडे और इवोर मैकक्रे को बेटा हुआ है। अब कपल एक क्यूट बेबी बॉय के मम्मी-पापा बन गए हैं। वीडियो को शेयर करते हुए कपल ने लिखा है, ‘हमारा लिटिल एंजेल यहां है।’

विज्ञापन

वीडियो में दिखी बेबी की पहली झलक

अभी तक बेबी के नाम का खुलासा नहीं हुआ है और न ही बेबी का फेस रिवील हुआ है। वीडियो में बस बेबी की एक झलक दिख रही है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि इवोर मैकक्रे बेड पर बैठते हैं और वो खुशी-खुशी अपनी वाइफ को अपने पास बैठने को बुलाते हैं। इस दौरान अलाना बेबी को गोद में लिए हुए नजर आती हैं और बेबी को देखते ही इवोर मैकक्रे के फेस पर स्माइल आ जाती है। इसके बाद कपल लिपलॉक कर इस मोमेंट को एंजॉय करता है।

विज्ञापन

सेलेब्स ने दी बधाई

अब इनका ये क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस इस वीडियो पर प्यार लुटा रहे हैं। साथ ही बेबी के दुनिया में आने के बाद नए-नए मम्मी पापा को बधाई दे रहे हैं। आलिया कश्यप, जिब्रान खान, बिपाशा बसु और नंदिता महतानी ने कपल को बधाई दी है। फैंस भी बेबी को देखकर खुश हैं और सब अब बेबी का फेस रिवील होने का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ