---विज्ञापन---

Bigg Boss OTT 3: क्या दो नाव में सवार हैं सना मकबूल, चन्द्रिका और शिवानी कुमारी? अनिल कपूर ने दिखाया आईना

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस में आज वीकेंड का वार एपिसोड में एक ऐसा टास्क होगा जिसके बाद कंटेस्टेंट्स को एक बड़ा रियलिटी चेक मिलेगा और उन्हें अपने रिश्तों की असलियत भी समझ आ जाएगी। सना, चन्द्रिका और शिवानी को सच का सामना करने का मौका मिलने वाला है।

---खबर नीचे जारी है---

Bigg Boss OTT 3:बिग बॉस ओटीटी 3‘ भले ही सलमान खान होस्ट नहीं कर रहे हैं, लेकिन अनिल कपूर भी वीकेंड का वार में कोई कसर नहीं छोड़ते। हर हफ्ते आकर वो सभी कंटेस्टेंट्स के कर्मों का हिसाब करते हैं। इस बार का वीकेंड काफी हैवी हो रहा है। बीते एपीसोड में जहां सना मकबूल और विशाल पांडे- अनिल कपूर के टारगेट पर रहे वहीं, आज क्या होने वाला है ये भी सामने आ गया है। वीकेंड का वार एपिसोड आने से पहले ही जिओ सिनेमा के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो क्लिप शेयर किया गया है।

घर में हुआ नया टास्क

इस वीडियो में शो के होस्ट अनिल कपूर घर के सभी सदस्यों को सच का सामना करवाते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही तीन लोगों की आंखें भी खोल रहे हैं। ये तीन कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि सना मकबूल, चन्द्रिका दीक्षित यानी फेमस वड़ा पाव गर्ल और शिवानी कुमारी हैं। अब अनिल कपूर का आरोप है कि ये तीनों दो नाव में सवार हैं और इनका गेम ठीक नहीं है। अब अनिल कपूर ने ऐसा क्यों कहा? ये तो आपको ये वीडियो देखने के बाद ही समझ आएगा।

---खबर नीचे जारी है---

अनिल कपूर ने दिया रियलिटी चेक

दरअसल, होस्ट अनिल कपूर ने घरवालों को एक टास्क दिया कि घर में ग्रुप्स बनाए जाएं। वैसे भी ‘Groupism’ शब्द बड़ा फेमस है। ऐसे में सभी कंटेस्टेंट अपने-अपने ग्रुप बनाने लगे। घर दो हिस्सों में बंट गया। सभी ने अपने-अपने दोस्तों को अपने ग्रुप में चुन लिया, लेकिन सना मकबूल, चन्द्रिका दीक्षित और शिवानी कुमारी किसी भी ग्रुप का हिस्सा नहीं थीं। इन तीनों को किसी ने भी अपने ग्रुप में नहीं लिया। हालांकि, सभी ने ये जरूर कहा कि वो इनसे बात करते हैं लेकिन इन्हें दोस्त नहीं कह सकते।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: इन 4 रियल कपल ने रील लाइफ में खूब किया रोमांस, स्पेशल केमिस्ट्री के दीवाने हुए फैंस

रिश्तों में नहीं दिखी क्लैरिटी

अब अनिल कपूर ने इस जवाब पर साफ कर दिया है इस घर में रिश्तों में क्लैरिटी नहीं है और ये तीनों कंटेस्टेंट्स दो नाव में सवार हैं। हालांकि, अब इन तीनों को रियलिटी चेक मिल गया है तो अब इसके बाद ये सब पर भड़ास निकालती हैं या फिर बाकी घरवालों से अपने रिश्ते और भी मजबूत करती हैं ये तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा। वहीं, अब घर में कौन-किसका दोस्त और कौन-किसका दुश्मन है? वो साफ हो गया है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jul 07, 2024 08:17 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola