Chunky Panday Post: अनन्या पांडे (Ananya Panday) इन दिनों अपनी हालिया रिलीज वेब सीरीज ‘कॉल मी बे’ (Call Me Bae) को लेकर खूब वाहवाही बटोर रही हैं। अनन्या की तारीफ करते हुए फैंस थक नहीं रहे। इस बार एक्ट्रेस ने सभी को इम्प्रेस कर दिया है। वहीं, अब उनके पिता भी अचानक से सुर्खियों में आ गए हैं। चंकी पांडे की एक तस्वीर इस वक्त सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही है। एक्टर की इस तस्वीर को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं।
पुलिस के साथ क्या कर रहे हैं चंकी पांडे?
हो भी क्यों न वो अब एक पुलिस वाले के साथ कार में बैठकर कहीं जाते हुए जो नजर आ रहे हैं। जब भी पुलिस नजर आती है तो फैंस घबरा ही जाते हैं। ऐसे में अब चंकी पांडे को पुलिस के साथ गाड़ी में देखकर फैंस को भी चिंता हो गई है। आखिर अब उन्होंने ऐसा क्या कर दिया कि वो पुलिस वाले के साथ नजर आ रहे हैं? अगर आप भी ये सोच रहे हैं तो हमारे पास इस सवाल का जवाब है। इस वायरल फोटो का सच सामने आ गया है।
तस्वीर देख फैंस को हुई टेंशन
फोटो की बात करें तो इसमें ऑरेंज टीशर्ट और ब्लू डेनिम में एक्टर कार ड्राइव करते हुए नजर आ रहे हैं। उनके साथ वाली सीट पर एक पुलिस वाला बैठा है और वो एक्टर के साथ सेल्फी ले रहा है। चंकी पांडे के चेहरे पर एक बड़ी-सी स्माइल नजर आ रही है जो उनकी खुशी चीख-चीखकर बयां कर रही है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्टर ने फैंस को एक गुड न्यूज दी है। यानी घबराने की कोई बात नहीं है। ये फोटो किसी मुसीबत की नहीं बल्कि चंकी पांडे की खुशी की कहानी बता रही है।
यह भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi एक्टर Vikas Sethi की कब होगी प्रेयर मीट? पत्नी ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
एक्टर ने पोस्ट शेयर कर खुद बताई सच्चाई
दरअसल, ये तस्वीर खुद चंकी पांडे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की है। उन्होंने लिखा, ’43 साल बाद फिर से ड्राइविंग टेस्ट दिया और सोचिए क्या हुआ… मैं पास हो गया। RTO मुंबई को धन्यवाद।’ अब 43 साल बाद यानी 61 साल की उम्र में चंकी पांडे ने अपना ड्राइविंग लाइसेंस हासिल किया है और जल्द ही उनकी ये स्किल्स सड़कों पर देखने को मिलेगी। अब उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस उन्हें अब बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
5 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
9 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
9 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
10 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
11 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
12 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
12 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
13 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines