Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi एक्टर Vikas Sethi की कब होगी प्रेयर मीट? पत्नी ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

Vikas Sethi Prayer Meet: एक्टर विकास सेठी के निधन के बाद अब उनके परिवार ने उनके लिए रखी गई शोक सभा की जानकारी दी है। कब और कहां एक्टर की शोक सभा रखी गई है? चलिए जानते हैं।

Vikas Sethi Prayer Meet

Vikas Sethi Prayer Meet

Vikas Sethi Prayer Meet: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi), ‘कहीं तो होगा’ (Kahiin To Hoga), और ‘कसौटी जिंदगी के’ (Kasautii Zindagii Kay) फेम एक्टर विकास सेठी के निधन के बाद अब एक जरूरी जानकारी सामने आ रही है। एक्टर ने 48 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। 8 सितंबर को एक्टर ने अपनी अंतिम सांस ली थी। नींद में ही उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया और वो इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कहकर चले गए। अब एक्टर के पीछे उनके घरवालों का बुरा हाल हो रहा है।

विज्ञापन

विकास सेठी की पत्नी ने साझा की जानकारी

वहीं, कुछ देर पहले विकास सेठी की पत्नी जान्हवी ने एक पोस्ट शेयर कर उन्हें याद किया है। विकास का गाना गाते हुए एक पुराना वीडियो शेयर कर वो भावुक हो गईं। फैंस एक्टर की पत्नी को खुद को संभालने की सलाह दे रहे हैं। इसी बीच अब विकास सेठी की प्रेयर मीट को लेकर उनकी पत्नी ने अहम जानकारी दी है। जान्हवी ने अब एक और पोस्ट शेयर कर दिया है। उन्होंने अब पति की शोक सभा को लेकर सारी डिटेल्स इस पोस्ट में शेयर कर दी हैं।

विज्ञापन

कहां होगी एक्टर विकास सेठी की प्रार्थना सभा?

अब जान्हवी ने एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें विकास की तस्वीर नजर आ रही हैं नीचे लिखा है, ‘हमारे प्रियजनों के लिए प्रार्थना सभा… Vikas. J. Sethi. (12-5-1976 to 8-9-2024) हमारे प्रिय, विकास सेठी, स्वर्गीय जे सी सेठी और श्रीमती सुरक्षा सेठी, श्री विशाल सेठी के भाई, श्रीमती जाह्नवी विकास सेठी के पति और कुद्रवीर और राजवीर विकास सेठी के दिवंगत पिता की आत्मा के लिए प्रार्थना सभा।’ इस पोस्ट में जगह को लेकर भी जानकारी दी गई है। वेन्यू है- ‘ Four bungalows Gurudwara, JP Rd, opp. D. N metro station, Gharkul Society, Manish Nagar, Four bungalows, Andheri West, Mumbai, Maharashtra 400047।’

विज्ञापन

किस दिन होगी विकास की प्रेयर मीट?

विकास के लिए ये शोक सभा 12 सितंबर साल 2024 में रखी जाएगी यानी गुरुवार को एक्टर की प्रेयर मीट होने वाली है। इसके लिए शाम 4 बजे से 5:30 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। अब ये पोस्ट देखने के बाद एक्टर के करीबी और उनके सभी चाहने वाले इस प्रेयर मीट में हिस्सा लेने पहुंच सकते हैं। जान्हवी का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसे देखकर फैंस का भी बुरा हाल है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ