हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या Ananya Pandey करेंगी आइटम सॉन्ग्स? एक्ट्रेस ने रख दी बड़ी शर्त

Ananya Pandey Reacts To doing Item Numbers: बॉलीवुड में आइटम नंबर्स को लेकर अब एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने एक इंटरव्यू में बयान दिया है।

विज्ञापन
Ananya Pandey Reacts to Doing Item Numbers

Ananya Pandey Reacts To doing Item Numbers: बॉलीवुड में आइटम नंबर हमेशा से चर्चा का विषय रहे हैं। ये गाने भारतीय सिनेमा का एक अभिन्न हिस्सा बन चुके हैं, जिसमें कैटरीना कैफ का ‘शीला की जवानी’ और मलाइका अरोड़ा का ‘मुन्नी बदनाम’ जैसे हिट गाने शामिल हैं। हाल ही में अभिनेत्री अनन्या पांडे ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है, क्या अनन्या पांडे आइटम नंबर्स करना चाहेंगी, चलिए आपको बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कहा।

अनन्या पांडे ने इंटरव्यू में क्या कहा?

अनन्या ने ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे से बातचीत करते हुए कहा है कि वो आइटम नंबर करने के लिए तभी तैयार हैं जब उन्हें ये यकीन हो जाएगा कि गाने में महिलाओं का अपमान या भी ऑब्जेक्टिपाई नहीं किया जा रहा है। उन्होंने जोर दिया कि इस मुद्दे को एक नए नजरिए से देखने की जरूरत है। एक्ट्रेस को कंट्रोल में रखने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि ‘हर चीज को उसी तरह नहीं किया जाना चाहिए जैसा कि पहले किया गया है।’ अनन्या के मुताबिक, चीजों को बदलने की जरूरत है ताकि महिलाएं सेक्सी दिखें, लेकिन उन्हें ऑब्जेक्टिपाई या फिर सेक्शुलाइज नहीं करना चाहिए। उनका मानना है कि ये जरूरी है कि कंट्रोल महिला के हाथ में हो, न कि पुरुष के।

विज्ञापन

पुरुषों का नजरों पर भी अनन्या ने किया कमेंट

इसी इंटरव्यू में अनन्या ने गानों में पुरुषों की नजरों पर भी बात की, जहां उन्हें शर्ट उतारने के लिए कहा जाता है। उन्होंने कहा कि ऑब्जेक्टिफाई किसी भी तरह से सही नहीं है और इसे किसी के लिए भी एक्सेप्ट नहीं करना चाहिए।

अनन्या ने कहा-बदलाव की जरूरत है

इस मुद्दे पर बात करते हुए अनन्या ने कहा कि ग्लैमरस गाने अब तक जो भी रूप ले चुके हैं, वो उस परंपरा का हिस्सा हैं, लेकिन बदलाव की जरूरत है। उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें ऐसे गानों में शामिल होने में खुशी होगी, जहां कहानी का मेन फोकस महिला की शक्ति हो।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Javed Akhtar के साथ खटपट पर Salman का खुलासा, किस वजह से सालों से बात नहीं करते दोनों भाई?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola