बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस को किसी ने एक बेहद कीमती तोहफा दे दिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक खूबसूरत गाड़ी नजर आ रही है। ये आलीशान कार अब किसी ने जान्हवी कपूर को गिफ्ट की है। ये कोई ऐसी-वैसी गाड़ी नहीं है, बल्कि लैम्बॉर्गिनी है। अब वो कौन हो सकता है जिसने जान्हवी कपूर को लैम्बॉर्गिनी कार गिफ्ट की है? उस नाम का भी खुलासा हो गया है।
जान्हवी को तोहफे में मिली पर्पल लैम्बॉर्गिनी
आपको बता दें, वीडियो में पर्पल कलर की लैम्बॉर्गिनी दिखाई दे रही है। इस गाड़ी की कीमत 4 करोड़ से 9 करोड़ के बीच बताई जा रही है। अब कोई ऐसे ही किसी को करोड़ों का गिफ्ट तो नहीं देगा। रिश्ता गहरा होगा तभी किसी ने जान्हवी को ये कार प्यार से गिफ्ट की होगी। अगर अब आपको लग रहा है कि जान्हवी कपूर को ये कीमती करोड़ों का तोहफा उनके पापा बोनी कपूर या भाई अर्जुन कपूर से मिला है, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है।
जान्हवी को लैम्बॉर्गिनी कार गिफ्ट करने वाला कौन?
इतना ही नहीं जान्हवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का भी इस पर्पल लैम्बॉर्गिनी से कोई कनेक्शन नहीं है। आपको बता दें, वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि आखिर ये गिफ्ट दिया किसने हैं? इस पर एक नाम लिखा है जिसने जान्हवी को ये कार भिजवाई है। ये कार अनन्या बिरला ने बेहद प्यार के साथ जान्हवी कपूर को दी है। अनन्या बिरला और जान्हवी कपूर बेहद करीबी दोस्त हैं।
यह भी पढ़ें: क्या Charu Asopa के मुंबई छोड़ने के फैसले के बारे में जानते थे Rajeev Sen? एक्ट्रेस ने किया रिवील
अरबपति दोस्त ने एक्ट्रेस को दिया करोड़ों का तोहफा
आपको बता दें, अनन्या बिरला अरबपति बिजनेस वूमेन और सिंगर हैं। उनकी और जान्हवी कपूर कि दोस्ती कितनी गहरी है, उसका सबूत आज सोशल मीडिया पर देखने को मिला है। इस कीमती तोहफे के बाद इन दोनों की दोस्ती मिसाल बन जाएगी। फिलहाल फैंस जान्हवी कपूर को गिफ्ट में मिली कस्टमाइज्ड लैम्बॉर्गिनी कार देखकर चौंके हुए हैं।
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
6 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
7 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
10 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
11 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
12 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
12 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
13 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
13 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
14 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines