---विज्ञापन---

क्या Charu Asopa के मुंबई छोड़ने के फैसले के बारे में जानते थे Rajeev Sen? एक्ट्रेस ने किया रिवील

चारु असोपा अब मुंबई को अलविदा कहकर राजस्थान चली गई हैं। क्या राजीव सेन अपनी बेटी जियाना से मिल पाएंगे? चारु ने अब इस पर क्या कहा है? चलिए जानते हैं।

---विज्ञापन---

चारु असोपा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में हैं। एक्ट्रेस ने मुंबई को अलविदा कह दिया और अब वो राजस्थान शिफ्ट हो गई हैं। जैसे ही फैंस को ये बात पता चली, तो उनके लिए इस बात पर यकीन करना मुश्किल हो गया। आपको बता दें, कुछ देर पहले अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से चारु ने अपनी बेटी के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट कर फैंस को बताया है कि उनकी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू हो गया है।

मुंबई छोड़ बीकानेर शिफ्ट हुईं चारु असोपा

एक्ट्रेस अब मुंबई छोड़कर अपने होम टाउन, बीकानेर राजस्थान में शिफ्ट हो गई हैं। वो पिछले एक महीने से अपने माता-पिता के साथ रह रही हैं। चारु के अचानक मुंबई छोड़कर जाने का कारण है कि ये शहर उनके लिए बेहद एक्सपेंसिव हो गया था। हर महीने का 1 से डेढ़ लाख का खर्चा उठाना उनके लिए मुश्किल हो रहा था। इसके अलावा जब वो शूटिंग पर जाती थीं, तब वो अपनी बेटी को नैनी के पास नहीं छोड़ना चाहती थीं।

---विज्ञापन---

क्या राजीव को थी चारु के फैसले की खबर

ऐसे में चारु ने रिवील किया है कि उन्होंने ये फैसला जल्दबाजी में नहीं लिया, बल्कि ये पूरी तरह से प्लांड था। अब लोग ये जानना चाहते हैं कि क्या चारु के एक्स हस्बैंड और जियाना के पिता राजीव सेन इस बारे में पहले से जानते थे? या फिर उन्हें चारु के इस फैसले की कोई खबर नहीं थी? तो इसका जवाब भी खुद चारु ने दे दिया है। एक्ट्रेस ने रिवील किया है राजीव सेन इस बारे में जानते थे कि वो जियाना के साथ मुंबई छोड़कर राजस्थान जा रही हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Raid 2 का गाना Nasha हुआ रिलीज, Tamannaah Bhatia ने गर्मी में बढ़ाई हीट

क्या चारु ने राजीव को बताई थी मुंबई छोड़ने की बात?

चारु ने बताया है कि राजीव कभी भी अपनी बेटी से मिलने के लिए राजस्थान आ सकते हैं। मुंबई छोड़ने से पहले उन्होंने राजीव को अपने प्लान के बारे में बताते हुए मैसेज किया था। आपको बता दें, चारु अब एक्टिंग छोड़ कपड़े बेच रही हैं। उनके सोशल मीडिया पर कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।

---विज्ञापन---

First published on: Apr 11, 2025 02:08 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola