Anant-Radhika Wedding: अंबानी परिवार से लोगों ने कर दी बड़ी मांग, बोले- द ग्रेट खली और जॉन सीना के बीच मैच करा दो

Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद शादी कर ली है। 12 जुलाई को दोनों शादी में बंधन में बंध गए। इस दौरान इनकी आशीर्वाद सेरेमनी में कई सेलेब्स शामिल हुए। यहां ग्रेट खली को देखते ही लोगों ने अंबानी परिवार से बड़ी मांग कर दी। लोगों ने क्या कुछ कहा है, इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं।

Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding

Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding

Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शुभ आशीर्वाद सेरेमनी में बॉलीवुड, हॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे। खेल जगत की भी बड़ी-बड़ी हस्तियां यहां नए जोड़े को बधाई देने पहुंचे थे। इसी बीच ब्लेसिंग सेरेमनी में भारतीय रेसलर द ग्रेट खली भी पहुंचे। ग्रेट खली को देखकर लोगों ने सोशल मीडिया पर अंबानी परिवार से एक बड़ी मांग रख दी है। जी हां जैसे ही लोगों ने खली को देखा वैसे ही इंटरनेट पर लोगों के कई कमेंट्स वायरल हुए। आखिर वो कौन सी मांग है जो लोगों ने अंबानी परिवार से की, चलिए आपको रिपोर्ट में बताते हैं।

जॉन सीना के लुक की हुई तारीफ

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की 12 जुलाई को शादी हो गई। दोनों एक दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी में बॉलीवुड और हॉलीवुड की कई हस्तियां पहुंची थीं। यहां पर रेसलर और एक्टर जॉन सीना को भी देखा गया। जॉन सीना ने अनंत की शादी में शेरवानी पहनकर एंट्री ली। जॉन को शेरवानी में देखने के बाद हर कोई उनके लुक की तारीफ करने लगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

आशीर्वाद सेरेमनी में पहुंचे द ग्रेट खली

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के अगले दिन अंबानी परिवार ने नए जोड़े के लिए आशीर्वाद सेरेमनी रखी। इस सेरेमनी में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे। इस दौरान भारत के रेसलर द ग्रेट खली को भी ब्लैक सूट-बूट में देखा गया। यहां जैसे ही लोगों ने खली को देखा वैसे ही सोशल मीडिया पर एक बड़ी मांग कर डाली। दरअसल लोगों ने कहा कि सेरेमनी में एक मैच द ग्रेट खली और जॉन सीना में भी हो जाए। कई लोग जॉन सीना और खली को एक ही छत के नीचे देखकर काफी खुश हो गए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

अनंत-राधिका की शादी में कौन-कौन हुआ शामिल?

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की 13 जुलाई को आशीर्वाद सेरेमनी हुई। इस दौरान कई बॉलीवुड के करण-अर्जुन यानी सलमान खान और शाहरुख खान नजर आए। यहां अमिताभ बच्चन, अनन्या पांडे, जाहन्नी कपूर समेत सेलेब्स पहुंचे। हालांकि इस सेरेमनी से कई सितारे गायब भी रहे जिनमें अनुष्का शर्मा, करीना कपूर, सोनाक्षी सिन्हा जैसे नाम शामिल रहे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ