Anant-Radhika Wedding: मशहूर बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अब बस कुछ ही टाइम रह गया है। ऐसे में शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं। सोशल मीडिया पर अंबानी की इस शादी से कई फोटोज और वीडियो सामने आए हैं। इतना ही नहीं बल्कि अनंत और राधिका की शादी में परफॉर्म करने के लिए मशहूर कनेडियाई सिंगर जस्टिन बीबर भी भारत आ चुके हैं।
भारत आए जस्टिन
जी हां, बीते दिन जस्टिन को एयरपोर्ट पर देखा गया। ना सिर्फ जस्टिन बल्कि अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग में कई विदेशी सिंगर अपना जलवा दिखा चुके हैं। इस शादी के लिए विदेशी सितारों पर अंबानी ने करोड़ों खर्च किए हैं। आइए आपको बताते हैं कि किस-किस पर अंबानी ने कितने रुपये खर्च किए हैं?
किसने चार्ज की कितनी फीस?
जस्टिन बीबर
खबर है कि शादी के संगीत फंक्शन के लिए जस्टिन बीबर इंडिया आए हैं। हालांकि इस इवेंट के लिए अंबानी ने जस्टिन पर रिहाना से भी ज्यादा का खर्चा किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि शादी के संगीत के लिए जस्टिन बीबर को 10 मिलियन डॉलर यानी लगभग 83 करोड़ रुपये दिए गए हैं, जो रिहाना से भी ज्यादा है।
रिहाना
मशहूर बारबेडियन सिंगर रिहाना भी अंबानी की शादी में अपना जलवा दिखा चुकी हैं। जी हां, अनंत-राधिका की पहली प्री-वेडिंग में रिहाना भारत आई थी। इस फंक्शन में परफॉर्म करने के लिए रिहाना ने 74 करोड़ रुपये की मोटी फीस चार्ज की थी। हालांकि ये रकम जस्टिन से कम है, लेकिन उस टाइम इस रकम की वजह से रिहाना ने खूब लाइमलाइट चुराई थी।
शकीरा
रिपोर्ट्स की मानें तो सामने आया था कि अनंत-राधिका के दूसरे प्री-वेडिंग फंक्शन में मशहूर सिंगर शकीरा ने भी शिरकत की थी। जी हां, कहा जा रहा था कि रिहाना के बाद अब अंबानी की प्री-वेडिंग में शकीरा का जलवा होगा। रिपोर्ट्स की मानें तो सामने आया कि कोलंबियन सिंगर शकीरा ने इस फंक्शन के लिए करीब 10 से 15 करोड़ रुपये चार्ज किए थे।
कौन-कौन करेगा परफॉर्म?
खबरों की मानें तो कहा जा रहा है कि अनंत और राधिका की शादी में अब बॉलीवुड और पंजाबी सिंगर बादशाह भी धमाल मचाने वाले हैं। इतना ही नहीं बल्कि कहा ये भी जा रहा है कि इस शादी में करण औजला भी अपना जलवा दिखाएंगे। इसके अलावा अनंत और राधिका की शादी के लिए अडेल, ड्रेक और लाना डेल रे जैसे सितारे भी अपना जलवा दिखा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- फ्लाइट में Hardik Pandya, तो किसके साथ ‘लवली टाइम’ बिता रही Natasa Stankovic? एक्ट्रेस की पोस्ट ने फिर बढ़ाई हलचल
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
10 mins ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
18 mins ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
1 hr agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
2 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
3 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
4 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
5 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
5 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
5 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines