फ्लाइट में Hardik Pandya, तो किसके साथ 'लवली टाइम' बिता रही Natasa Stankovic? एक्ट्रेस की पोस्ट ने फिर बढ़ाई हलचल

Natasa Stankovic-Hardik Pandya: आज टीम इंडिया टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर भारत वापस आ गई हैं। ऐसे में अब नताशा के पोस्ट ने फिर से सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ा दी है।

Natasa Stankovic, Hardik Panday

Natasa Stankovic, Hardik Panday

Natasa Stankovic-Hardik Pandya: भारत टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर चुका है। ऐसे में अब इस बड़ी जीत को अपने नाम कर भारतीय टीम आज सुबह इंडिया आ गई है। कुछ ही देर पहले भारतीय टीम मुंबई पहुंची है और अब टी20 विश्व कप विजेता बनकर लौटी टीम इंडिया विक्ट्री मार्च निकालेंगी। ऐसे में जाहिर है कि हार्दिक भी टीम के साथ मौजूद होंगे। इस बीच नताशा ने एक ऐसा पोस्ट शेयर कर दिया है, जिसमें फिर से इंटरनेट पर हलचल बढ़ा दी है।

नताशा के पोस्ट ने फिर बढ़ाई हलचल

जी हां, नताशा ने कुछ देर पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसने ना सिर्फ तलाक की खबरों को जोर दिया बल्कि यूजर्स कंफ्यूज भी हो गए। नताशा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर किया, जिसमें एक प्यारा-सा सीटिंग एरिया नजर आ रहा है। हालांकि इस पोस्ट में कोई भी इंसान नहीं दिख रहा है और ना ही नताशा खुद दिख रही है, लेकिन पोस्ट पर जो कैप्शन लिखा है, वो सबको हैरान कर रहा है।

Natasa Stankovic

Natasa Stankovic

पोस्ट करते हुए लिखा ऐसा कैप्शन

नताशा ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा कि Deep Conversations and a lovely time… इसके साथ ही नताशा ने एक कॉफी का कप भी शेयर किया है। साथ ही इस फोटो को पोस्ट करते हुए नताशा ने इसमें लॉकेशन भी टैग की है और वो Sequel Bandra West की है, जिससे साफ पता चल रहा है कि नताशा इस वक्त मुंबई में हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @natasastankovic__

जब हार्दिक फ्लाइट में थे, नताशा ने तब किया पोस्ट

अब सवाल ये उठ रहा है कि जब नताशा ने ये पोस्ट शेयर किया, उस वक्त हार्दिक फ्लाइट में थे, तो नताशा किसके साथ ये ‘लवली टाइम’ बिता रही हैं। नताशा का पोस्ट साफ बता रहा है कि वो हार्दिक के साथ दिल्ली में नहीं थी, ऐसे में कौन है वो जिसकी साथ एक्ट्रेस गहरी बातें कर रही हैं? जहां एक तरफ लोगों का कहना है कि वो अपने किसी दोस्त, किसी फैमिली मेंबर या किसी करीबी से बातें कर रही हैं? तो कुछ लोग ये जानने के लिए भी बेकरार हैं कि अगर हार्दिक नहीं, तो कौन है वो शख्स?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @natasastankovic__

कोई नहीं जानता कि चल क्या रहा है?

भले ही नताशा भारत टी20 विश्व कप जीत पर चुप हों, लेकिन वो सोशल मीडिया पर पूरी एक्टिव हैं और उनके लेटेस्ट पोस्ट उनके और हार्दिक के तलाक की खबरों को बार-बार हवा दे रहे हैं। कयासों को बाजार गर्म है कि नताशा और हार्दिक के बीच में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। हालांकि इन खबरों पर नताशा और हार्दिक दोनों में से ही किसी ने कुछ भी नहीं कहा है। फैंस को इंतजार है कि कपल जल्दी ही इन खबरों को खारिज कर दें और दोनों जल्दी एक साथ नजर आए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ