Details: अंबानी परिवार में जल्द ही बड़ा जश्न होने वाला है। जिस दिन का पूरा देश इंतजार कर रहा था वो दिन अब बेहद करीब है। एशिया के सबसे अमीर आदमी के घर जल्द ही शहनाई बजेंगी। यानी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के लाड़ले बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) अब घोड़ी चढ़ने वाले हैं। अनंत और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) की वेडिंग डेट के साथ अब उनका वेडिंग कार्ड भी सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। इसमें उनकी शादी के फंक्शंस से जुड़ी सभी अहम जानकारी देखने को मिल रही हैं।
यह भी पढ़ें: मशहूर एक्टर का निधन, फिल्मों और वेब सीरीज में निभाए थे बेहतरीन किरदार
कब होंगे प्री-वेडिंग फंक्शन?
सामने आई जानकारी के मुताबिक, पूरे 3 दिन तक इस शादी का जश्न चलता रहेगा। वायरल कार्ड में देखने को मिल रहा है कि अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन गुजरात के जामनगर में रखे गए हैं। इस साल 1, 2 और 3 मार्च को यानी शुक्रवार, शनिवार और रविवार को जामनगर में इस कपल की शादी की रस्में पूरी होंगी। लेकिन अभी तक अनंत और उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड की वेडिंग डेट रिवील नहीं हुई है। बता दें, अंबानी परिवार अपने पूर्वजों के आशीर्वाद के साथ ही अपने बेटे की शादी करना चाहता है इसलिए वो अपने होमटाउन में वेडिंग फंक्शन रख रहे हैं।
पानी की तरह बहाएंगे पैसा
अंबानी फैमिली में जब कोई छोटा-सा इवेंट भी होता है तो पूरी दुनिया की नज़रें उन पर ही टिकी रहती हैं। ऐसे में अब तो मौका अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का है। हर कोई ये खबर पढ़कर एक्साइटेड नजर आ रहा है। सभी में ये जानने की एक्साइटमेंट साफ दिख रही है कि इस शादी में क्या-क्या होने वाला है। कौन क्या पहनेगा से लेकर कौन-कौन इस शादी में शामिल हो पाएगा? इसे लेकर अभी तक सस्पेंस बना हुआ है। वैसे भी अंबानी परिवार की शादी में लोगों को काफी दिलचस्पी रहती है क्योंकि यहां पैसा पानी की तरह बहाया जाता है। कई मशहूर शेफ मिलकर उनके फंक्शन का मेन्यू तैयार करते हैं।
राधिका के सामने फीकी हैं बी-टाउन की हसीनाएं
इतना ही नहीं अमिताभ बच्चन जैसे बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज लोगों को प्यार से खाना खिलाते हुए नजर आते हैं। ऐसे में इस बार भी कुछ हटके और अनोखा देखने को मिल सकता है। पिछले साल जब इन लव बर्ड्स ने सगाई की थी तो सारी लाइमलाइट इन्हीं पर चली गई थी। फिल्मी सितारों को छोड़ लोग राधिका की खूबसूरती की तारीफों में कसीदे पड़ते दिखे थे। अचानक ही राधिका मर्चेंट सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बन गई थीं और उनके आगे बड़ी-बड़ी बॉलीवुड हसीनाओं को भी फैंस भुला बैठे थे। ऐसे में अब उन्हें दुल्हन बने देखने के लिए हर कोई बेताब है।
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
51 mins agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
1 hr ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
4 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
5 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
10 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
11 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
12 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
14 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines