Anant Ambani-Radhika Merchant 2nd. Pre-Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की दूसरी प्री-वेडिंग सेरेमनी में अब बस कुछ ही टाइम रह गया है। बी-टाउन सेलेब्स भी इस ग्रैंड सेरेमनी में शामिल होने के लिए इटली जाने लगे हैं। हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का वीडियो सामने आया। वहीं अब प्री-वेडिंग को लेकर भी लेटेस्ट अपडेट आया है, जिसके अनुसार प्री-वेडिंग के लिए आने वाले क्रूज में बदलाव किया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि अंबानी फैमिली इस सेरेमनी के लिए मियामी से क्रूज मंगवाने वाली थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
मियामी नहीं, माल्टा से मंगवाया गया क्रूज
सूत्रों के मुताबिक, अनंत-राधिका की दूसरी प्री-वेडिंग के लिए मियामी नहीं, बल्कि माल्टा से क्रूज मंगवाया गया है। जी हां, कहा जा रहा है कि मियामी को फ्रांस में पार्क करने में दिक्कत आती। इसलिए अब मियामी की जगह माल्टा से ‘सेलिब्रिटी एसेंट’ क्रूज आएगा। बता दें कि इस क्रूज में 5- सितारा वाली सारी सुविधाएं हैं और ये एक तैरता हुआ रिसोर्ट है। इस क्रूज को 1 दिसंबर 2023 को माल्टा में लॉन्च किया गया है।
3279 पैसेंजर की कैपेसिटी
इस क्रूज की खासियतों की बात करें तो इसमें करीब 3279 पैसेंजर की कैपेसिटी है। हालांकि अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग में 800 गेस्ट शामिल होने वाले हैं, जिनमें से करीब 300 लोगों को VVIP बताया जा रहा है। वहीं दूसरा प्री-वेडिंग बेहद खास होने वाला है। इस बार भी सेरेमनी तीन दिन तक चलेंगी। हालांकि इस बार सेरेमनी देश में नहीं, बल्कि विदेश में होने वाली हैं, जिस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।
12 विमानों के जरिए आएंगे गेस्ट
रिपोर्ट्स के अनुसार अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग का क्रूज 28 मई को इटली के पालेर्मो पोर्ट से अपना सफर शुरू करने वाला है। वहीं इस टूर का जिम्मा यूरोपियन टूर ऑपरेटर कंपनी अलोस्ची ब्रदर्स को सौंपा गया है। इस ग्रैंड सेरेमनी में जो गेस्ट शामिल होंगे, वो 12 विमानों के जरिए इटली आएंगे। बता दें कि अनंत-राधिका की पहली प्री-वेडिंग गुजरात के जामनगर में हुई थी।
स्पेस थीम पर बेस्ड है दूसरी प्री-वेडिंग सेरेमनी
इस ग्रैंड सेरेमनी में ना सिर्फ देशी, बल्कि विदेशी मेहमानों ने भी जलवा दिखाया था। पहली प्री-वेडिंग भी तीन तक चली थी और इस बार भी सेरेमनी तीन दिन तक ही चलने वाली हैं। लास्ट टाइम भी प्री-वेडिंग की अलग-अलग थीम थी और इस बार भी प्री-वेडिंग सेरेमनी को स्पेस थीम पर रखा गया है। लोगों को बेसब्री से इस सेरेमनी के फोटोज और वीडियो आने का इंतजार है।
यह भी पढ़ें- Anant-Radhika के प्री वेडिंग बैश के लिए Alia संग इटली रवाना हुए Ranbir Kapoor, बेटी Raha भी साथ आई नजर
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 hr ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
14 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
15 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
17 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
19 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
19 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
20 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
21 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
21 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines