Anant-Radhika के प्री वेडिंग बैश के लिए Alia संग इटली रवाना हुए Ranbir Kapoor, बेटी Raha भी साथ आई नजर

Anant Ambani-Radhika Merchant 2nd. Pre-Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की दूसरी प्री-वेडिंग सेरेमनी के लिए बी-टाउन सेलेब्स इटली जाने लगे हैं। हाल ही में रणबीर कपूर को आलिया और बेटी राहा संग एयरपोर्ट पर देखा गया।

Ranbir Kapoor, Alia Bhatt

Ranbir Kapoor, Alia Bhatt

Anant Ambani-Radhika Merchant 2nd. Pre-Wedding: मशहूर बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की दूसरी प्री-वेडिंग सेरेमनी में अब बस कुछ ही टाइम रह गया है। हर किसी की नजरें इस ग्रैंड प्री-वेडिंग पर हैं। अब भई जब अनंत-राधिका की पहली प्री-वेडिंग इतनी ग्रैंड हुई थी, तो दूसरी का उससे ज्यादा ग्रैंड होना तो बनता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूसरी प्री-वेडिंग सेरेमनी 28 से 30 मई को होने वाली है, जिसमें अब कुछ ही टाइम रह गया है। इतना ही नहीं बल्कि बी-टाउन सेलेब्स भी इस ग्रैंड प्री-वेडिंग के लिए इटली रवाना हो चुके हैं।

राहा की झलक ने जीता फैंस का दिल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी बेटी राहा संग एयरपोर्ट पर नजर आए हैं। साथ में गाड़ी से उनका सामान भी उतरता नजर आया है। वीडियो में राहा की बेहद हल्की-सी झलक दिख रही है, लेकिन वो ही फैंस को दिल छू रही है। जाहिर-सी बात है कि अनंत-राधिका की पहली प्री-वेडिंग से भी रणबीर और आलिया की शानदार फोटोज आई थी। वहीं, अब फैंस को दूसरी बार भी कपल के लुक्स का बेसब्री से इंतजार है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

800 मेहमान होंगे शामिल

रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार की प्री-वेडिंग बहुत बड़ी होने वाली है। इस बार करीब 800 मेहमान शामिल होने वाले हैं। जानकारी की मानें तो अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग समुद्र के बीचों-बीच क्रूज शिप पर होगी। ये शिप इटली के सिटी पोर्ट से चलकर सदर्न फ्रांस में रुकेगा। दूसरे प्री-वेडिंग में बड़ी संख्या में गेस्ट शामिल होंगे और उनकी जरूरतों का ख्याल रखने के लिए 600 स्टाफ मौजूद रहेंगे। बता दें कि ये पूरी यात्रा 2365 नॉटिकल माइल्स (4380 किमी) की होने वाली है।

पहला प्री-वेडिंग भी रहा सुर्खियों में

ये तो सभी जानते हैं कि अनंत-राधिका के पहले प्री-वेडिंग में ना सिर्फ बल्कि विदेशी मेहमानों ने भी शिरकत की थी। इस बार भी देखने वाली बात होगी कि कौन-कौन इस सेरेमनी में शामिल होने वाला है। बता दें कि अनंत-राधिका की पहली प्री-वेडिंग एक मार्च से तीन मार्च तक चली थी। इस बार भी ये सेरेमनी तीन दिन ही चलने वाली हैं। लास्ट टाइम सोशल मीडिया पर प्री-वेडिंग सेरेमनी से आई फोटोज और वीडियो ने खूब तारीफें लूटी थी। इस बार भी ऐसा ही होने वाला है, हालांकि उम्मीद तो ये भी की जा रही है कि इस बार कुछ और भी स्पेशल हो सकता है। अब इस बार क्या खास होगा ये तो वक्त ही बताएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ