Anant-Radhika Engagement: उद्योगपति मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी ने गुरुवार को एंटीलिया में राधिका मर्चेंट से सगाई की। मुंबई में अंबानी के आवास पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे।
अनंत और राधिका की सगाई में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान और बेटे आर्यन खान के साथ पहुंचे। एंटीलिया पहुंचे शाहरुख खान ने मीडिया से परहेज किया, लेकिन अंबानी के बंगले में पारंपरिक काले रंग की ड्रेस में एंट्री के दौरान कैमरे में कैद हो गए।
आर्यन ऑल-ब्लैक सूट में अपनी मां गौरी खान के साथ पोज देते नजर आए। सिल्वर लहंगे में गौरी बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने सगाई समारोह में सभी का ध्यान खींचा। दीपिका लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, रणवीर डार्क ब्लू शेरवानी में नजर आए।
और पढ़िए – आलिया भट्ट के फैंस का इंतजार हुआ खत्म, एक्ट्रेस की हॉलीवुड मूवी की रिलीज डेट आई सामने
ऐश्वर्या राय बच्चन को समारोह में उनकी बेटी आराध्या के साथ देखा गया था और मां-बेटी की जोड़ी पारंपरिक परिधानों में खूबसूरत दिख रही थी। आराध्या ऑफ-व्हाइट शिमरी सूट में नजर आईं।
अक्षय कुमार ने मैरून रंग की शेरवानी पहनी और पैप के सामने पोज देते नजर आए।
बॉलीवुड के निर्देशक और निर्माता करण जौहर ने अपने कंधे पर एक रंगीन शॉल के साथ एक पूरी तरह से काले रंग की शेरवानी पहनी थी।
अभिनेत्री कैटरीना कैफ सफेद इंडो-वेस्टर्न पोशाक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
‘अतरंगी रे’ की अदाकारा सारा अली खान ने ऑफ-व्हाइट गरारा चुना और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ शटरबग्स के सामने पोज देती नजर आईं।
और पढ़िए – सुकेश ने Nora Fatehi को भी दिया घर और लग्जरी लाइफस्टाइल का लालच, अब सच से उठा पर्दा
मैचिंग शिमरी कट स्लीव जैकेट के साथ ऑल-ब्लैक कुर्ता पायजामा पहने वरुण धवन काफी स्टाइलिश लग रहे थे। वे अपनी पत्नी नताशा दलाल के साथ पार्टी में पहुंचे। हल्के गुलाबी रंग के लहंगे में नताशा काफी खूबसूरत लग रही थीं।
इन सेलेब्स के अलावा अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई (Anant Radhika Engagement) में सिंगर श्रेया घोषाल, जॉन अब्राहम, नीतू कपूर, अर्जुन कपूर और बोनी कपूर भी सगाई समारोह में पहुंचे।
बता दें कि राधिका एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं। वह गुजरात के कच्छ की रहने वाली हैं। उन्होंने आठ साल तक भरतनाट्यम में प्रशिक्षण लिया है और श्री निभा आर्ट्स की गुरु भावना ठाकर की शिष्या हैं।
जून 2022 में सुर्खियों में आईं थीं राधिका मर्चेंट
जून 2022 में, अंबानी परिवार द्वारा Jio वर्ल्ड सेंटर में एक भव्य ‘अरंगेत्रम’ समारोह की मेजबानी करने के बाद राधिका ने सुर्खियां बटोरीं। ‘अरंगेत्रम’ एक तमिल शब्द है जिसका अर्थ औपचारिक प्रशिक्षण के पूरा होने पर एक नर्तक द्वारा मंच पर चढ़ना है।
और पढ़िए – Anant-Radhika Engagement: अनंत और राधिका ने एक-दूसरे को पहनाई अंगूठी, गुजराती रीति रिवाज से हुई सगाई
नीता और मुकेश अंबानी के बेटे अनंत ने यूएसए में ब्राउन यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की है। वे जियो प्लेटफॉर्म्स और रिलायंस रिटेल वेंचर्स के बोर्ड में सदस्य के रूप में शामिल हैं। वह वर्तमान में आरआईएल के एनर्जी बिजनेस का नेतृत्व करते हैं।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
7 mins agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
17 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
18 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
18 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
20 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
21 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
21 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
22 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
23 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines