Terra And Mare Meaning: बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के दूसरे प्री-वेडिंग फंक्शन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस फंक्शन को खास बनाने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। आलम ये है कि फंक्शन अभी शुरू भी नहीं हुए और लोगों ने अंबानी फैमिली के ग्रैंड फंक्शन पर नजरें रखनी शुरू कर दी हैं। बीते दिनों ही अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन का इनविटेशन कार्ड सोशल मीडिया पर लीक हो गया था। लीक होते ही कार्ड सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। कार्ड के मुताबिक, फंक्शन 29 मई से शुरू हो रहे हैं, जो 1 जून तक चलेंगे। इस बीच लोगों की नजरें कार्ड की थीम ‘टेरा’ और ‘मारे’ पर जाकर टिक गई है। लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर इन दो शब्दों के मतलब क्या है?
कार्ड में अनोखा है थीम का नाम
दरअसल, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के इनविटेशन कार्ड को नीले और सफेद रंग में रखा गया है। सफेद रंग के कार्ड पर नीले अक्षरों से लिखे शब्द देखने में काफी अट्रैक्टिव लग रहे हैं। पहले फंक्शन की थीम ‘टेरा’ और ‘मारे’ रखी गई है। अब जैसे ही कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने दिमाग लगाना शुरू कर दिया कि आखिर ये किस तरह की थीम है? लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि अंबानी फैमिली ने इनविटेशन कार्ड में जो थीम रखी है उसका मतलब क्या है?
यह भी पढ़ें: इंजीनियर बनना था, एक्टर बन गए, ‘हाईवे’ से मिला ब्रेक; जानें कैसे Panchayat 3 के बिनोद बन छाए अशोक पाठक?
क्या होता है ‘टेरा और मारे’ का मतलब?
आपको बता दें कि अंबानी फैमिली ने कार्ड में जिन दो शब्दों ‘टेरा और मारे’ का इस्तेमाल किया है, उसका मतलब ‘जमीन और समंदर’ होता है। दरअसल, ‘टेरा और मारे’ इतावली भाषा का वाक्यांश है। इस थीम के अंतर्गत नेचर ब्यूटी और समंदर की डेप्थ को उभारकर पेश किया गया है, जो लोगों का ध्यान खींच रही है। इसके अलावा इनविटेशन कार्ड में ‘ला विटे ई अन वियागियो’ शब्द का यूज भी किया गया है, जिसका मतलब ‘जीवन एक यात्रा’ है। इसका मतलब दो लोगों का एक साथ चलना है।
क्रूज पर होंगे प्री-वेडिंग फंक्शन
गौरतलब है कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के चार दिन तक चलने वाले प्री-वेडिंग फंक्शन में करीब 800 मेहमान शामिल होंगे जिसमें बॉलीवुड, बिजनेस, इंटरनेशनल से लेकर खेल जगत तक कई पॉपुलर चेहरे दिखाई देंगे। सारे फंक्शन एक क्रूज पर होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये क्रूज फ्रांस और इटली के बीच करीब 4 हजार किमी की यात्रा तय करेगा। इस तरह से फंक्शन में आने वाले मेहमान समंदर की गहराइयों के बीच शानदार व्यू का लुत्फ उठा सकेंगे। साथ ही यूरोपियन की शान-ओ-शौकत भी देख सकेंगे।
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
10 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
11 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
13 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
14 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
15 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
16 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
17 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
18 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines