हर विकेंड पर कई सारी फिल्में और सीरीज ओटीटी पर रिलीज की जाती है, जिसे देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड नजर आते हैं. वहीं कुछ फिल्में सिनेमाघरों में ही सुर्खियां बटोर लेती है, तो कुछ को ओटीटी पर पहचान मिल जाती है. दरअसल, आज के दौर में लोग घर से बाहर जाकर फिल्में देखने कम पसंद करते हैं. आपको भी घर से बाहर जाकर फिल्में देखने का मन नहीं करता है, तो आप घर बैठे ही ओटीटी पर फिल्मों के मजे ले सकते हैं. आज हम आपके लिए एक ऐसी कॉमेडी ड्रामा फिल्म लेकर आए हैं, जो पिछले दो हफ्तों से लगातार ट्रेंड कर रही है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
यह भी पढ़ें: 13 साल की उम्र में इस दिग्गज कलाकार की मां बनी थीं Sridevi, पुराना किस्सा हुआ वायरल
Anaganaga Oka Raju कब हुई थी रिलीज?
यह कॉमेडी ड्रामा फिल्म तेलुगु इंडस्ट्री की है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. इस मूवी में नवीन पॉलीशेट्टी और मीनाक्षी चौधरी ने अहम किरदार निभाया है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. दरअसल, यह फिल्म 14 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी और यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. वहीं फरवरी में इस फिल्म को ओटीटी पर स्ट्रीम किया जा रहा है. इतना ही नहीं इस फिल्म ने ओटीटी पर रिलीज होते ही अपना दबदबा बना लिया है.
यह भी पढ़ें: राजपाल यादव की पिछली 5 फिल्मों की कमाई का हुआ खुलासा, सामने आया एक्टर का पूरा फिल्मी हिसाब
Netflix परह ट्रेंड कर रही ‘अमगनगा ओका राजू’
आपको बता दें कि तेलुगु की यह कॉमेडी ड्रामा फिल्म पिछले 2-3 हफ्ते से नेटफ्लिक्स पर लगातार ट्रेंड कर रही है. दरअसल, जब यह कॉमेडी फिल्म ओटीटी पर रिलीज की गई थी, तो उसने शुरुआत में रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर को पीछे छोड़ दिया और नंबर-1 का खिताब अपने नाम कर लिया था. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसका टाइटल ‘अमगनगा ओका राजू’ (Anaganaga Oka Raju) है. यह फिल्म 2 घंटे 26 मिनट की है. फिल्म की कहानी की बात करें, तो यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जो एक आलसी और चालाक राजू नाम के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है.
यह भी पढ़ें: रश्मिका मंदाना अपने वेडिंग डे पर निभाएंगी कोडावा परंपराएं! शादी को लेकर नया अपडेट आया सामने
‘अमगनगा ओका राजू’ OTT पर कब हुई रिलीज
इस फिल्म को बनाने में करीब 8 करोड़ रुपये की लागत आई थी, तो वहीं फिल्म ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया था. यह मूवी थिएटर में 14 जनवरी को रिलीज की गई थी. इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. हालांकि, 26 दिन बाद ही इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दिया गया था. आपको बता दें कि यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 11 फरवरी को स्ट्रीम की गई थी.
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
21 mins agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
1 hr agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
2 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
2 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
10 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
11 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
12 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
14 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
15 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines