Amy Jackson Ed Westwick Engagement: एमी जैक्सन (Amy Jackson) बॉलीवुड में ‘एक दीवाना था’ (Ekk Deewana Tha) और ‘सिंह इज़ ब्लिंग’ (Singh Is Bliing) जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। साथ ही अपनी खूबसूरती और लव अफेयर्स के लिए भी एक्ट्रेस खूब सुर्खियां बटोरती हैं। ऐसे में अब उनके फैंस के लिए एक गुड न्यूज़ है। एक्ट्रेस काफी समय से एड वेस्टविक (Ed Westwick) को डेट कर रही हैं। उनका रिलेशनशिप आए दिन लाइमलाइट में बना रहता है। अक्सर कपल की रोमांटिक फोटोज सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। अब उनकी कुछ नई तस्वीरें वायरल हो गई हैं जिन्हें देखकर फैंस खुशी से झूम उठेंगे। दरअसल, अब इन लव बर्ड्स ने सगाई कर ली है।
यह भी पढ़ें: Munawar नहीं तो किस कंटेस्टेंट से साथ दिखीं Anjali Arora? ट्रोलर्स बोले ‘जलि अंजलि की जली’
एमी जैक्सन ने की सगाई
सोशल मीडिया पर बर्फीली पहाड़ियों से इनकी रोमांटिक तस्वीरें सामने आई हैं। जहां लव बर्ड्स रोमांस करते हुए दिख रहे हैं। स्विट्जरलैंड में एक ब्रिज पर एड वेस्टविक ने अपनी लेडी लव को घुटने के बल पैठकर अंगूठी के साथ शादी के लिए प्रपोज किया है। इस दौरान एक्ट्रेस के एक्सप्रेशन्स देखकर ऐसा लग रहा है जैसे उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि उनके बॉयफ्रेंड आज यहां इस रोमांटिक स्टाइल में उन्हें प्रपोज करने वाले थे। वो इस तस्वीर में चौंकने वाले एक्सप्रेशन दे रही हैं। बता दें, जब एड ने एमी को प्रोपोज किया तो उन्होंने क्या जवाब दिया ये अगली तस्वीर से पता चल गया है।
कपल की रोमांटिक फोटोज वायरल
अगली फोटो में एमी अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। बता दें, एक्ट्रेस एमी ने इस फोटो में व्हाइट सूट पहना हुआ है और उनके बॉयफ्रेंड ऑलिव ग्रीन सूट में दिखाई दे रहे हैं। उनका ये रोमांटिक अंदाज देखकर अब फैंस भी एक्साइटेड हो गए हैं। जिस दौरान इनका ये रोमांटिक मोमेंट हो रहा था तब वहां मौजूद सभी लोगों ने वो ब्रिज खाली कर दिया और दूर से इस खूबसूरत नजारा का लुफ्त उठाया। हर कोई उन्हें देखकर खुश नजर आ रहा है। इसके अलावा एक्ट्रेस इस पल कितनी खुश थीं वो अगली फोटो में दिखाई दिया। कपल दिल खोलकर एक-दूसरे के साथ हंसता हुआ दिखाई दे रहा है।
सेलेब्स ने दी बधाई
फैंस को ये खुशखबरी सुनते हुए एक्ट्रेस ने ये पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा- ‘हेल यस।’ अब बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड सेलिब्रिटीज तक सभी लोग इस कपल को बधाई दे रहे हैं और इनकी खुश में खुश हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये पोस्ट वायरल हो गया है। फैंस भी खुद को इस पर रिएक्ट करने से रोक नहीं पा रहे। सभी को ये जोड़ी काफी पसंद आ रही है। अब फैंस को इंतज़ार है तो उस दिन का जब ये दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे। अब देखना होगा ये अपनी वेडिंग डेट कब अनाउंस करते हैं।
संबंधित खबरें
'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
2 mins agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
48 mins agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लेना पड़ा महंगा
2 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
2 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
2 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
3 hrs ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
16 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
17 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
19 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines