Amrita Arora Birthday: इंडस्ट्री में ऐसी बहुत सी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने कदम रखते ही फेम पाया, लेकिन कुछ ही समय में कहीं गायब हो गईं। आज हम एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बात करने जा रहे हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में 26 से ज्यादा फिल्में की हैं। लेकिन उन्हें वो फेम नहीं मिला जो वो चाहती थीं, जबकि बड़ी बहन ने इंडस्ट्री में आते ही धमाका कर दिया था और अब 51 साल की उम्र में भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। हम बात कर रहे हैं अमृता अरोड़ा की जिनका आज बर्थडे है। एक्ट्रेस का विवादों से भी गहरा नाता रहा है, कभी कॉन्ट्रोवर्शियल केक काटा तो कभी अफेयर को लेकर विवादों में छाई रहीं। चलिए स्पेशल डे पर एक्ट्रेस की पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक के बारे में बात कर लेते हैं।
शॉर्ट फिल्म से की करियर की शुरुआत
अमृता अरोड़ा का जन्म 31 जनवरी साल 1981 में मुंबई में हुआ था। मलाइका अरोड़ा अमृता अरोड़ा की बड़ी बहन हैं। अमृता ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत शॉर्ट फिल्म ‘सुबह आते ही जैसे’ से की। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में अपना हाथ आजमाया और छा गईं। साल 2002 में एक्ट्रेस ने फिल्म ‘कितने दूर, कितने पास’ से बॉलीवुड डेब्यू किया।
यह भी पढ़ें: Tripti Dimri संग तस्वीर में दिखा मिस्ट्री ब्वॉय कौन? जिसे प्यार बांट रही ‘एनिमल’ एक्ट्रेस
अमृता अरोड़ा ने कौन-कौन सी फिल्मों में किया काम
अमृता अरोड़ा की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में ‘आवारा दीवाना पागल’, ‘एक और एक ग्यारह’, ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘हे बेबी’, ‘रफ्तार’, ‘ओम शांति ओम’, ‘राख’, ‘धर्म पिता’, ‘गोलमाल रिटर्नस’, ‘कमबख्त इश्क’, ‘कुछ तो है तेरे मेरे दरमियान’, जैसी फिल्मों में काम किया। लेकिन फिर भी वो इंडस्ट्री की फ्लॉप एक्ट्रेस कहलाईं।
सहेली के पति पर आया दिल
अमृता अरोड़ा के बारे में कम ही लोग जानते होंगे कि उन्होंने अपनी सहेली के पति से ही शादी की है। जी हां, निशा राणा जो अमृता की दोस्त थीं उनके पति शकील से पहले उनकी दोस्ती हुई।
फिर कब दोस्ती प्यार में बदल गई उन्हें पता ही नहीं चला और इस बात की भनक उन्होंने निशा को भी नहीं होने दी। खबरें ते ये भी फैली की अमृता शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गईं थी और आनन-फानन में उन्होंने शकील से शादी कर ली।
यह भी पढ़ें: महाकुंभ में वायरल गर्ल मोनालिसा की लगी लॉटरी, शूटिंग के लिए जाएंगी लंदन
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
10 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
13 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
13 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
14 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines