Tripti Dimri संग तस्वीर में दिखा मिस्ट्री ब्वॉय कौन? जिसे प्यार बांट रही ‘एनिमल’ एक्ट्रेस

Tripti Dimri With Rumored Boyfriend: तृप्ति डिमरी के अफेयर की खबरों ने एक बार फिर से जोर पकड़ लिया है। इसके पीछे एक्ट्रेस का वायरल पोस्ट है जिसमें वो अपने दोनों साथ में नजर आ रहे हैं।

Trupti Dimri With Rumored Boyfriend

Trupti Dimri With Rumored Boyfriend

Tripti DimriWith Rumored Boyfriend: बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) एक बार फिर से अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड को लेकर चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने अपने कथित प्रेमी संग एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है साथ में एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। ऐसे में फिर से एक्ट्रेस के अफेयर की चर्चा सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई है। आइए आप भी बोल्ड तृप्ति के कूल बॉयफ्रेंड की एक झलक देख लीजिए और कैप्शन भी पढ़ लीजिए।

विज्ञापन

रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग नजर आईं तृप्ति  

तृप्ति डिमरी ने हाल ही में अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वो किसी के साथ सैर-सपाटा करती नजर आ रही हैं। वायरल हो रही फोटो में आप देख सकते हैं कि दोनों को धूप का चश्मा पहना हुआ है और सेल्फी ले रहे हैं। साथ में पोज देते हुए वो मुस्कुरा रहे हैं और काफी खुश नजर आ रहे हैं। तस्वीरों का कोलाज शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “हैप्पी बर्थडे सैम मर्चेंट साथ में  दिल वाला इमोजी भी बनाया। और आगे लिखा आपको ढेर सारा प्यार और खुशियां देने की कामना करती हूं।”

विज्ञापन

Sam Merchant

डेटिंग की अफवाहों के बीच संग नजर आए तृप्ति-सैम

एनिमल एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट के अफेयर की खबरें लंबे समय से गॉसिप के गलियारों में फैली हुई हैं। हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने भी आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है। उन्हें अक्सर एक जैसी तस्वीरें शेयर करते हुए देखा गया है, जो उनके साथ घूमने-फिरने और दोस्त से कुछ खास होने का हिंट देती हैं।

विज्ञापन

एक साथ मनाया न्यू ईयर

तृप्ति डिमरी एनिमल के बाद से इतनी ज्यादा फेमस हो गईं की टॉक ऑफ द टाउन बन गईं। कथित तौर पर तृप्ति और सैम ने न्यू ईयर भी साथ में ही फिनलैंड में सेलिब्रेट किया था। दरअसल इंस्टाग्राम पर दोनों ने एक जैसी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए, जिसमें उन्होंने अपना समय कैसे बिताया, इसकी झलक दिखाई। हालांकि वीडियो में कहीं भी दोनों साथ तो नजर नहीं आए लेकिन दोनों के इंस्टा पर सेम फोटो और वीडियो देखे गए। वहीं सैम की इंस्टा स्टोरी पर भी वही पोस्ट मिला जो तृप्ति ने शेयर किया था। अब इसे रिश्ते को क्या नाम दें, हमारे पास तो कोई शब्द हैं नहीं आपके पास हैं तो बताएं।

विज्ञापन

कौन हैं सैम मर्चेंट

शॉर्ट में ये भी जान लेते हैं कि सैम मर्चेंट मॉडलिंग के साथ-साथ एक बिजनेसमैन हैं। वहीं हो करोड़पति भी हैं और उनके नाम कई सारी प्रॉपर्टी भी है। सैम लग्जरी बीच ‘Casawaters’ और क्लब ‘Avoure Goa’ फर्म्स के फाउंडर भी हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ