'आप ये क्यों कर रहे हो?', Pawan Singh की शादी रुकवाना चाहती थीं आम्रपाली दुबे, एक्ट्रेस ने बताया अक्षरा सिंह को क्यों छोड़ा?
Author: News24 हिंदी
Sep 13, 2025 07:44 PM IST
Pawan Singh: भोजपुरी के पावर हाउस कहे जाने वाले पवन सिंह इन दिनों एमएक्स प्लेयर के पॉपुलर रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में नजर आ रहे हैं. इस शो में तो वो सुर्खियां बटोर ही रहे हैं, अब बाहर भी उन्हें लेकर कुछ बड़े खुलासे हुए हैं. पवन सिंह और अक्षरा सिंह की लव स्टोरी के बारे में बच्चा-बच्चा जानता है. दोनों के रोमांस और फिर धोखे की कहानी तो सभी ने सुनी है. अब इन दोनों के ब्रेकअप की असली वजह एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने रिवील की है. आम्रपाली दुबे ने एक इंटरव्यू में रिवील किया है कि पवन सिंह ने अचानक अक्षरा को छोड़कर किसी और से शादी क्यों की थी?
आम्रपाली ने पवन और अक्षरा के रिश्ते पर किया खुलासा
आम्रपाली दुबे ने रिवील किया है कि उन्होंने पवन सिंह की शादी तक रुकवाने की कोशिश की थी. दरअसल, अक्षरा एक समय पर पवन सिंह के प्यार में डूबी हुई थीं और पूरी इंडस्ट्री को इस बात की खबर थी. ऐसे में जब आम्रपाली दुबे को पता चला कि पवन सिंह अक्षरा को छोड़कर किसी और से शादी कर रहे हैं तो वो यकीन ही नहीं कर पाईं. इस खबर से वो चौंक उठी थीं. ये सब इतनी जल्दबाजी में हुआ था कि किसी को भी इनविटेशन कार्ड नहीं भेजा गया था.
यह भी पढ़ें: Naagin 7 में लीड एक्ट्रेस के तौर पर कन्फर्म हुआ इस हसीना का नाम! Bigg Boss में थीं Salman Khan की फेवरेट
पवन सिंह की शादी रुकवाने में लगी थीं आम्रपाली
आम्रपाली दुबे को जब पता चला कि पवन सिंह बलिया जाकर शादी कर रहे हैं, तो उन्होंने तुरंत अक्षरा को फोन करना शुरू कर दिया. बाद में अक्षरा ने कन्फर्म किया कि ये खबर सच है और उनकी उस वक्त हालत काफी खराब थी. ऐसे में आम्रपाली ने पवन सिंह से बात करने की कोशिश की. एक्ट्रेस लगातार पवन को फोन करती रहीं. वो एक्ट्रेस का फोन नहीं उठा रहे थे, लेकिन जब पवन ने फोन उठाया तो आम्रपाली ने उन्हें साफ-साफ कहा था कि वो ठीक नहीं कर रहे. साथ ही उन्होंने एक्टर से उनके इस फैसले का कारण भी पूछा था. एक्ट्रेस ने इस चीज को लेकर पवन सिंह को खूब डांटा था और वो कुछ नहीं बोले बस चुपचाप सुनते रहे.
पवन सिंह ने क्यों दिया था अक्षरा को धोखा?
इसके बाद पवन सिंह ने अपने शादी के फैसले की वजह बताई. दरअसल, एक्टर ने अपनी मां की जिद के कारण ये शादी की थी. उनके लिए अपनी मां से बढ़कर कुछ भी नहीं था. उनकी इज्जत के कारण उन्होंने अक्षरा को छोड़कर किसी और से शादी कर ली थी. पवन ने कहा था कि मां जो कहेंगी वो वही करेंगे. एक्टर ने किया भी ठीक वैसे ही और अक्षरा सिंह का दिल बुरी तरह से टूट गया.