Amrapali Dubey: भोजपुरी की फेमस एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे अपनी एक्टिंग से करोड़ों दिलों पर राज कर रही हैं. आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री की शान मानी जाती हैं. एक्ट्रेस की अदाओं का हर कोई दीवाना है. आम्रपाली दुबे की पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए अक्सर उनके फैंस काफी बेकरार रहते हैं. 39 की उम्र में भी एक्ट्रेस सिंगल हैं और अपने परिवार के साथ रह रही हैं. वहीं एक्ट्रेस ने हाल ही में मां बनने की ख्वाहिश जाहिर की है, जिसे सुनकर उनके परिवार वाले भी हैरान रह गए. सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस की इस इच्छा से फैंस शॉक्ड हैं.
आम्रपाली दुबे ने जताई इच्छा
दरअसल जियोहॉटस्टार के अपकमिंग रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ से एक्ट्रेस चर्चाओं में बनी हुई हैं. इस शो में भोजपुरी सितारे अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में डिस्कस करते नजर आएंगे. मेकर्स ने हाल ही में एक नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें आम्रपाली दुबे अपने दिल की बात करती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस अपने परिवार के सामने अपने दिल की बात रखते हुए कहती हैं कि वो मां बनना चाहती हैं. इससे परिवार भी चौंक जाता है.
यह भी पढ़ें: Jana Nayagan Box Office Collection: ‘जन नायकन’ की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी! 3 दिनों में 100 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म
क्या बोलीं एक्ट्रेस?
प्रोमो में दिखाया गया कि आम्रपाली मंदिर में भगवान के सामने इमोशनल हो जाती हैं. इसके बाद वो अपने परिवार के साथ बैठकर अपने डिसीजन के बारे में डिस्कस करती दिखती हैं. आम्रपाली कहती हैं, ‘मैं अपनी लाइफ का सबसे बड़ा फैसला लेने जा रही हूं. मुझे नहीं पता कि आप लोगों का रिएक्शन कैसा होगा और मेरे फैंस भी इस बात पर कैसे रिएक्ट करेंगे? लेकिन मुझे ये करना है. मैं मां बनना चाहती हूं.’
यह भी पढ़ें: देशभक्ति से भर देंगी कारगिल पर बनीं ये 4 फिल्में, हर भारतीय को एक बार जरूर देखनी चाहिए
हैरान रह गया परिवार
आम्रपाली का फैसला सुनकर उनके मम्मी-पापा हैरान हो जाते हैं. वहीं परिवार के लोग एक-दूसरे की तरफ देखने लगते हैं. एक्ट्रेस की बहन उनसे पूछती हैं कि क्या तुम पूरी तरह से श्योर हो? इस पर आम्रपाली हामी भरती हैं और कहती हैं कि मैं पूरी तरह श्योर हूं. सोशल मीडिया पर अब आम्रपाली दुबे के फैसले की ही चर्चाएं हो रही हैं. बता दें ‘भोजपुरी बवाल’ शो 2 अगस्त से जियोहॉटस्टार पर शुरू होने जा रहा है. इसमें भोजपुरी इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में डिस्कस करते नजर आएंगे.
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
6 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
7 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
8 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
8 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
10 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
11 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
12 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
15 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
15 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines