Sonam Bajwa Sargun Mehta Catfight: आपने सुना होगा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अक्सर एक्ट्रेसेस के बीच कैट फाइट चलती है। दो एक्ट्रेसेस कम ही दोस्त बन पाती हैं। ज्यादातर तो हीरोइनों के बीच जलन और कम्पटीशन ही देखने को मिलता है। ऐसा सिर्फ बॉलीवुड में काम करने वाली एक्ट्रेसेस के बीच नहीं होता, बल्कि पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का भी यही हाल है। खुद बॉलीवुड और पंजाबी इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर और सिंगर एम्मी विर्क (Ammy Virk) इसको लेकर खुलासा कर चुके हैं।
एम्मी विर्क ने सरगुन और सोनम को किया एक्सपोज
एम्मी विर्क ने एक बार एक इंटरव्यू में सरगुन मेहता और सोनम बाजवा को लेकर कुछ ऐसा कह दिया था जिसके बाद सभी के कान खड़े हो गए थे। दरअसल, एक शो में उन्हें सोनम बाजवा का वीडियो मैसेज और सरगुन का ऑडियो मैसेज दिखाया गया था। इसे देखने के बाद उन्होंने इन दोनों एक्ट्रेसेस की तारीफ तो की, लेकिन साथ ही इनकी पोल भी खोल दी। उन्होंने बताया कि वो इन दोनों के साथ काफी काम करते हैं। कभी 15 दिन सरगुन के साथ काम किया फिर उसके अगले दिन सोनम के साथ काम किया। ऐसे में वो कंफ्यूज होकर गलती से सोनम को सरगुन और सरगुन को सोनम कह देते हैं।
लॉकडाउन में खत्म हो गए थे सिंगर के पैसे
इसके बाद दोनों उन्हें देखकर बोलती हैं, ‘एम्मी’। सिंगर ने अपनी बात खत्म करते हुए ये भी कहा, ‘दोनों लड़कियां हैं, बनती है नहीं आपसे में। कम बनती है तो वो रिएक्ट करती हैं।’ अब उनका ये बयान सुनकर हर कोई चौंक गया। वैसे इसके अलावा एम्मी विर्क ने एक और खुलासा किया है। उन्होंने रिवील किया कि लॉकडाउन के दौरान वो पैसों को लेकर परेशान थे। उनके पैसे खत्म हो रहे थे और उन्हें EMI भी भरनी थी। तो उन्होंने सोनम बाजवा को यूं ही फोन पर बात करते हुए बता दिया कि पैसे खत्म हो रहे हैं, काम में भी डिले हो रहा है। ये सुनते ही सोनम बाजवा ने उन्हें कहा कि अपना अकाउंट नंबर भेज।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में कन्फर्म हुई Krushna Abhishek की एंट्री? वीडियो से मिला सबूत
सोनम बाजवा मदद के लिए आई थीं आगे
सोनम ने उस दौरान सिंगर को कहा था कि तेरे पास जब भी पैसे हों लौटा देना, अभी मैं दे देती हूं। सिंगर उनकी ये बात सुनकर चौंक गए थे क्योंकि लड़कियों के पॉइंट ऑफ व्यू से ये बात कहना बहुत बड़ी बात है। हालांकि, एम्मी विर्क ने सोनम को इसके बाद यही कहा कि तूने इतना कह दिया मेरे लिए यही बहुत बड़ी बात है। उन्होंने ये भी कहा कि इतनी बिजी होने और पंजाब की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस होने के बावजूद, जब भी वो सोनम को काम के लिए फोन करते हैं तो वो उन्हें कभी मना नहीं करतीं और न ही पैसों को लेकर कोई डिमांड करती हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
6 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
8 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
8 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines