Bigg Boss 18 में कन्फर्म हुई Krushna Abhishek की एंट्री? वीडियो से मिला सबूत

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ में कृष्णा अभिषेक की एंट्री कन्फर्म हो गई है। इस बात का सबूत सोशल मीडिया पर मिला है। एक वीडियो जारी कर उन्होंने खुद इस रिपोर्ट को कन्फर्म कर दिया है।

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ शुरू होने ही वाला है और अब इस शो को लेकर एक खास अपडेट सामने आई है। सभी कंटेस्टेंट्स के नाम एक-एक कर रिवील हो रहे हैं। इसी बीच अब जिसका नाम शो के लिए सामने आया है वो जानकर आपकी भी हंसी और खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहेगा। अब एक पॉपुलर कॉमेडियन की भी शो में एंट्री हो सकती है। एक्टर कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) का नाम भी सलमान खान (Salman Khan) के शो के लिए कन्फर्म बताया जा रहा है।

कृष्णा अभिषेक की बिग बॉस में एंट्री पक्की

बहन आरती सिंह (Arti Singh) और पत्नी कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) के बाद लगता है अब कृष्णा अभिषेक भी इस रियलिटी शो का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं। अब ये बात हम यूं ही हवा में नहीं कह रहे, बल्कि खुद बिग बॉस ने उनकी एंट्री पर मुहर लगा दी है। अभी तक किसी भी कंटेस्टेंट का नाम ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया गया है। हालांकि, अब कृष्णा अभिषेक और बिग बॉस के बीच की बातचीत लीक हो गई है।

खुद बिग बॉस ने किया मैसेज

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है इसमें कृष्ण अभिषेक मेकअप रूम में बैठे हुए नजर आ रहे हैं और तभी उन्हें एक मैसेज आता है। ये मैसेज किसी ऐसे-वैसे शख्स का नहीं बल्कि खुद बिग बॉस का है। ये एक ऑडियो मैसेज है जिसमें बिग बॉस कहते हैं- ‘बिग बॉस चाहते हैं कि कृष्णा आप बहुत जल्द अपने यार-दोस्तों के साथ हॉलिडे पर जाने वाले हैं।’ इसके बाद कृष्ण कहते हैं कि ‘ये बिग बॉस के कैसे पता चल गया कि मैं बैंकॉक जा रहा हूं घूमने के लिए? लेकिन कश्मीरा को न पता चल जाए, ये मैसेज मैं डिलीट कर देता हूं। ये बिग बॉस तो फ्यूचर देखने लगे हैं। इस बार तो बहुत मजा आने वाला है।’

सलमान खान के साथ शो में दिखेंगे कृष्णा अभिषेक

अब बिग बॉस का ये स्पेशल मैसेज शेयर करते हुए कृष्णा ने लिखा है, ‘हर साल की तरह बिग बॉस आ रहा है, बिग बॉस में हमारे सलमान भाई आ रहे हैं और उनके साथ मैं भी आ रहा हूं।’ अब ये कहकर कृष्णा ने बिग बॉस 18 में अपनी एंट्री ऑफिशियली कन्फर्म कर दी है। हालांकि, वो शो में कंटेस्टेंट बनकर आएंगे, मेहमान बनकर आएंगे या फिर सलमान खान के को-होस्ट? इसे लेकर कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। लेकिन उनकी शो में एंट्री पक्की है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ