Abhishek और Aishwarya के सेपरेशन रूमर्स के बीच क्या Bachchan परिवार में बढ़ा तनाव? सोशल मीडिया पर मिला हिंट

Amitabh Bachchan Aishwarya Rai: अमिताभ बच्चन ने अपनी बहू ऐश्वर्या राय को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है। अब इन खबरों से सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है। चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है।

Amitabh Bachchan Aishwarya Rai

Image Credit: Google

Amitabh Bachchan Aishwarya Rai: बॉलीवुड गलियारों से अभी एक चटपटी गॉसिप सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, बच्चन परिवार में खलबली मची हुई है। एक के बाद ऐसी खबरें आ रही है जिससे फैंस के मन में शक पैदा हो रहा है। बीते कई दिनों से अभिषेक और ऐश्वर्या (Aishwarya Rai Bachchan) के सेपरेशन की रूमर्स तेजी से फैल रहे हैं। काफी समय से ऐसा कहा जा रहा है कि इन दोनों के रिश्ते में कुछ टेंशन है। इसी बीच अब खबर आई है कि ऐश्वर्या राय और अमिताभ बच्चन ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया से अनफॉलो कर दिया है।

बिग बी ने बहू को किया अनफॉलो!

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपनी बहू को इंस्टाग्राम से अनफॉलो किया है ये खबर अब हर तरफ फैल गई है। वहीं, अगर आप ऐश्वर्या के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नज़र डालें तो वो भी अपने ससुर को फॉलो नहीं कर रही हैं। ऐश अपने इंस्टा अकाउंट से सिर्फ 1 शख्स को फॉलो करती हैं और वो इंसान कोई और नहीं बल्कि उनके पति अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) हैं। इसके अलावा हमने अमिताभ का अकाउंट भी ध्यान से देखा तो ये कंफर्म हो गया कि बिग बी अपनी बहू को सोशल मीडिया पर फॉलो नहीं कर रहे।

ऐश्वर्या भी नहीं करती ससुर को फॉलो

ऐसे में अब लोग तरह-तरह की बातें करने लगे हैं। कुछ फैंस का तो तो कहना है कि बच्चन फैमिली में जरूर कुछ गड़बड़ चल रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या राय बच्चन और उनके ससुराल वालों के बीच तनाव चल रहा है। अक्सर लोग ये सवाल उठाते है कि ऐश्वर्या हमेशा अपने मायके में क्यों नज़र आती हैं। ऐसे में अब इस सोशल मीडिया वाली रुमर से फैंस की टेंशन और भी बढ़ गई है।

क्या है सच?

वैसे अब इन दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो किया है ये पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता। दरअसल, कुछ फैंस सोशल मीडिया पर ये दलील भी पेश करते नज़र आ रहे हैं कि ऐश्वर्या और अमिताभ कभी एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो ही नहीं करते थे। ऐसे में अनफॉलो करने का तो सवाल ही नहीं उठता। वहीं, अभी तक किसी भी अफवाह पर बच्चन फैमिली के किसी भी सदस्य का रिएक्शन सामने नहीं आया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ