Amitabh Bachchan Cryptic Post: पिछले काफी समय से बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के अलग होने की अफवाहें चल रही हैं, इसी बीच बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में एक क्रिप्टिक नोट लिखा है जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक की अफवाहों के बीच अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर एक ऐसा मैसेज शेयर किया है, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया है और जो ये सोचने पर मजबूर कर रहा है कि आखिर सदी के महानायक का किस तरफ इशारा है।
अमिताभ ने पोस्ट में क्या लिखा?
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा कि जीवन कितना छोटा और अस्थायी होता है। उन्होंने अपने विचार साझा करते हुए लिखा, ‘पिछली रात के ब्लॉग में अंतिम विचार ‘प्रतिबिंब’ पर थे… ये शेर सब कुछ संक्षेप में कह देता है। जब मैंने आईने में देखा, तो चौंक गया, ये चेहरा जो अब देख रहा हूं, कुछ साल पहले एक और समय पर कुछ और था…’
Amitabh Bachchan Cryptic Post
अमिताभ के क्रिप्टिक पोस्ट ने खींचा ध्यान
अमिताभ ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा, ‘मैं एक और रविवार को GOJ से कॉल का इंतजार कर रहा हूं… और अब भी सोच रहा हूं कि वो उनका चेहरा कैसा होगा, उन लोगों से जिन्होंने मुझे इतना समय प्यार और ध्यान दिया है, फिर भी चेहरे के बावजूद।”
बिग बी के इस पोस्ट के फैंस अब अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं। अमिताभ के इस पोस्ट में किस तरफ इशारा किया गया है ये हर कोई सोच रहा है। इसके अलावा अमिताभ बच्चन ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर भी अपने विचार शेयर किए। उन्होंने लिखा, “गणपति उत्सव शुरू हो गया है। ईश्वर हमें शांति और सफलता के मार्ग पर लेकर जाएं… और जीवन के वर्षों को खुशी-खुशी जीने का आशीर्वाद दें।
अमिताभ बच्चन रजनीकांत के साथ आएंगे नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन हाल ही में ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में नजर आए थे। प्रभास और दीपिका पादुकोण के साथ इस फिल्म में अमिताभ ने ‘अश्वत्थामा’ का किरदार निभाया। इसके अलावा बिग बी की साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के साथ भी फिल्म आने वाली है।
यह भी पढ़ें: ‘मैं मासी बन गई’, Deepika Padukone की बेटी के लिए मशहूर एक्ट्रेस ने लिया गिफ्ट
संबंधित खबरें
Drishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
1 hr ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
4 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
5 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
6 hrs agoBigg Boss 20 में मिड वीक एविक्शन, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता! कैप्टेंसी के दावेदारों ने छीना जीवनदान
7 hrs agoKBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बिग बी ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
8 hrs agoEntertainment News LIVE: यामी गौतम की 'नई नवेली' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी फिल्म
9 hrs agoBox Office Collection: The Vvaan के सामने फीकी पड़ी 'हनुमान अंश'! कमाई में आई गिरावट; जानें अब तक का कलेक्शन
9 hrs agoप्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज सिंह को बड़ी राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने आरोपों से किया डिस्चार्ज
18 hrs agoDrishyam 3 Advance Booking: 'दृश्यम 3' ने मेकर्स की कराई चांदी-चांदी, एडवांस बुकिंग में करोड़ों का किया कलेक्शन
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines