हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Amitabh Bachchan के साथ लंदन में हुई थी बदतमीजी, एक्टर ने फिर दुकानदार को यूं दिखाई औकात

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन के साथ एक बार लंदन में एक दुकानदार ने खराब तरीके से बात की थी। एक्टर ने जिस तरह से उसे सबक सिखाया अब वो किस्सा सामने आया है।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को पूरा देश बेहद सम्मान के साथ देखता है। अमिताभ के साथ करोड़ों लोगों का प्यार और दुआएं हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए अक्सर सड़कों पर भीड़ लग जाती है। विदेशों में भी बिग बी की यही फैन फॉलोइंग है। लेकिन अब एक्टर ने एक ऐसा पुराना किस्सा शेयर किया है जिसे सुनकर आपको भी यकीन नहीं होगा। क्या आप सोच सकते हैं कि कोई अमिताभ बच्चन से भी बदतमीजी कर सकता है? ऐसा कोई सोच ही नहीं सकता, लेकिन सच तो ये है कि बिग बी के साथ भी किसी ने बेरुखी से बात की थी।

क्या शॉपिंग करते हुए प्राइस टैग देखते हैं अमिताभ?

अब ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (Kaun Banega Crorepati) होस्ट करते हुए एक्टर ने न सिर्फ वो किस्सा याद किया बल्कि नेशनल टेलीविजन पर ये भी बताया कि उन्होंने अपने साथ हुई बदतमीजी का जवाब कैसे दिया था। दरअसल, शो पर अमिताभ बच्चन से एक कंटेस्टेंट ने सवाल किया कि क्या आप भी शॉपिंग करते हुए चीजों के प्राइस टैग चेक करते हैं? इस सवाल के साथ ही एक्टर को वो पुरानी बात याद आ गई जिसमें उन्होंने दुकानदार को औकात दिखा दी थी।

दुकानदार ने जब बिग बी से बेढंग तरीके से की थी बात

अमिताभ बच्चन ने उस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हां, प्राइस टैग देखना तो नेचुरल सी चीज है। इसके बाद अपना किस्सा सुनते हुए उन्होंने कहा कि एक बार वो बस यूं ही शॉपिंग कर रहे थे। दरअसल, वो लंदन में थे और वहां उनकी नजर एक टाई पर पड़ी। इस टाई को वो देख ही रहे थे तभी दुकानदार ने बेहद घटिया टोन में उन्हें कहा कि इसकी कीमत 120 pounds है। उसकी टोन से ऐसा लग रहा था जैसे एक्टर इस टाई को अफोर्ड नहीं कर सकते। बस फिर क्या था अमिताभ बच्चन ने एक झटके में उस दुकानदार को बता दिया कि आखिर वो हैं कौन?

यह भी पढ़ें: Rakul Preet Singh को 2 बड़ी फिल्मों से रातों-रात किया गया बाहर, एक की तो 4 दिन कर ली थी शूटिंग

बिग बी ने दिया मुंहतोड़ जवाब

अमिताभ ने दुकानदार के ये कहते ही उसकी तरफ देखा और कहा ‘ऐसी 10 पैक कर दो’। बिग बी ने ये भी कहा कि इस दौरान उन्हें एहसास हुआ कि भारतीय स्पिरिट और कॉन्फिडेंस यहां दिखाना कितना जरूरी है। हमे कई बार ये साबित करना पड़ता है कि आप हमें हलके में नहीं ले सकते और हम किसी से कम नहीं हैं। यानी बिग बी ने एक झटके में उस दुकानदार को सबक सीखा दिया। बता दें, अपने शो पर अमिताभ अक्सर कई खुलासे करते रहते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें