Rakul Preet Singh को 2 बड़ी फिल्मों से रातों-रात किया गया बाहर, एक की तो 4 दिन कर ली थी शूटिंग

Rakul Preet Singh Replaced: रकुल प्रीत सिंह ने अपने करियर की शुरुआत में काफी कुछ झेला है। उन्हें रातों-रात फिल्मों से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। अब वो कौन-सी फिल्में थीं चलिए जानते हैं।

Rakul Preet Singh Replaced

Rakul Preet Singh Replaced

Rakul Preet Singh Replaced: पॉपुलर एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह साउथ और बॉलीवुड फिल्मों का जाना-माना नाम हैं। उन्होंने अब तक कई हिट फिल्में दी हैं और अपने टैलेंट के बलबूते पर पॉपुलैरिटी भी हासिल कर ली। लेकिन अब उन्होंने रिवील किया है कि उन्हें 2 फिल्मों से रिप्लेस किया जा चुका है। ये दोनों ही फिल्में काफी बड़ी थीं और सुपरहिट रही हैं। अगर इनमें रकुल प्रीत सिंह होतीं तो आज उनकी पॉपुलैरिटी कुछ और ही होती। जिन फिल्मों से एक्ट्रेस बाहर हुई हैं, उनमें से एक तो प्रभास (Prabhas) की थी।

रकुल के हाथ से निकलीं 2 फिल्में

रकुल ने अब अपने इंटरव्यू में बताया है कि उन्होंने इस नाकामयाबियों को दिल पर नहीं लिया, लेकिन बाद में ये ख्याल जरूर आया कि क्या इससे उन्हें लेकर ये गलत धारणा बन सकती है कि उन्हें उनके बुरे बर्ताव की वजह से निकाला गया होगा। रकुल ने रिवील किया कि प्रभास की एक फिल्म से उन्हें कैसे रातों रात निकाल दिया गया था और उन्हें इसे लेकर बताया तक नहीं गया था। रकुल ने कहा कि डेब्यू से पहले इस फिल्म के लिए उन्होंने 4 दिन की शूटिंग भी कर ली थी और उन्हें रिप्लेस कर दिया। बता दें, ये प्रभास की तेलुगु फिल्म थी।

प्रोड्यूसर ने बिना बताए फिल्म से किया बाहर

रकुल बोलीं कि कभी-कभी जब आप इंडस्ट्री के बारे में ज्यादा नहीं जानते कि यहां काम कैसे होता है तो आप इसे अपने दिल पर नहीं लेते। मासूमियत और भोलेपन में भी एक खूबसूरती है। वो कहती हैं कि उस वक्त वो बेहद भोली थीं और उन्होंने सोचा कि ठीक है उन्होंने हटा दिया? तो कोई बात नहीं। शायद ये उनके लिए नहीं था और वो कुछ और कर लेंगी। रकुल का कहना है कि वो करप्टेड नहीं थीं। जब लोग आपके आस-पास आते हैं और आपको बताते हैं कि ये सब क्यों हुआ, तो ये आप में जहर भर देता है। हालांकि, उनके पास ऐसे लोग नहीं थे और इससे मदद होती है।

‘एमएस धोनी’ में भी हुईं रिप्लेस

एक्ट्रेस ने अपने रिप्लेस होने का कारण रिवील करते हुए बताया कि ये एक बड़ी फिल्म थी और प्रोड्यूसर को लगा नए एक्टर से अच्छा होगा कि कोई बड़ा एक्टर इसमें काम करे। इसके अलावा रकुल के हाथ से सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘एमएस धोनी’ (MS Dhoni) भी निकल गई थी। रकुल ने ये बायोपिक साइन कर ली थी लेकिन डेट इश्यूज के चलते उन्हें ये फिल्म छोड़नी पड़ गई। बता दें, उन्हें दिशा (Disha Patani) के रोल के लिए अप्रोच किया गया था। रकुल ने कॉस्ट्यूम और स्क्रिप्ट रीडिंग का काम भी कर लिया था। हालांकि, फिल्म की डेट एक महीने आगे बढ़ गई और उस वक्त वो दूसरी फिल्मों में भी काम कर रही थीं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ