मुंबई: नौ दिन आइसोलेशन में बिताने के बाद सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan Covid negative) ने काम पर वापसी कर ली है। 79 वर्षीय अमिताभ दूसरी बार कोरोनवायरस की चपेट में आ गए थे। लेकिन अब वो पूरी तरह से स्वस्थ हैं। इसके बारे में बताते हुए उन्होंने गुरुवार सुबह अपने सोशल मीडिया पर ताजा अपडेट साझा किया।
अभी पढ़ें – Salman Khan ने बहन अर्पिता के घर की गणेश चतुर्थी की पूजा, आरती में झूमते दिखे भाईजान
अमिताभ (Amitabh Bachchan health update) ने गुरुवार सुबह अपने ब्लॉग पर लिखा, “काम पर वापस..आपकी प्रार्थना (हाथ जोड़ने वाली इमोजी) आभार.. बीती रात नेगेटिव आया..और 9 दिनों का आइसोलेशन खत्म.. 7 दिन अनिवार्य है.. मेरा प्यार हमेशा की तरह .. आप सभी के लिए दयालु और चिंतित है .. परिवार इतना देखभाल से भरा है .. आपके लिए केवल मेरे हाथ जोड़े हैं। ”
फिल्हाल अभिनेता क्विज रियलिटी टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 14वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं। अपनी कार्य प्रतिबद्धताओं के लिए चिंता दिखाते हुए, उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में से एक में कहा था, “कार्य मोर्चे के अचानक मुद्दे और उनके समायोजन यदि वे हो सकते हैं, तो खोए हुए समय को कैसे पकड़ा जाए, विशेष रूप से मामले में टीवी कार्यक्रम, जैसा कि हम अच्छी तरह से जानते हैं, समन्वय और स्थापित करने के लिए बहुत अधिक समय और ऊर्जा लेता है।”
अभी पढ़ें – Bharti Singh ने ऐसे मनाई बेटे लक्ष्य की पहली गणेश चतुर्थी, देखें वीडियो
अभिनेता ने 23 अगस्त की देर रात सोशल मीडिया के माध्यम से अपने कोरोना पॉजिटिव होने की घोषणा की थी। वो घर से अलग थे। इसके तुरंत बाद अपने एक ट्वीट में, उन्होंने कहा कि वो एक बार फिर से कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। गौरतलब हो कि, कोरोना महामारी की पहली लहर के दौरान, जुलाई 2020 में भी वो कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उनके बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय और पोती आराध्या बच्चन कोरोना की चपेट में गए थे।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, अमिताभ बच्चन ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें उन्होंने एक प्रमुख भूमिका निभाई है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
7 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
11 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
14 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
15 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
15 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
21 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines