Jaya Bachchan Cried Watching Amitabh-Rekha Romantic Scene: साल 1973 में बॉलीवुड के बिग बी यानी कि अमिताभ बच्चन जया बच्चन के साथ सात फेरों के बंधन में बंध गए। तब से लेकर अब तक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन का रिश्ता काफी मजबूत रहा है। लेकिन एक वक्त था जब अमिताभ बच्चन के साथ जया का नाम नहीं बल्कि फिल्म जगत की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा के नाम को जोड़ा जाता था। रेखा के साथ अमिताभ बच्चन के इश्क के चर्चे उस वक्त हर अखबार की सुर्खियों में रहते थे। क्या आप जानते हैं अमिताभ और रेखा के बीच रोमांटिक सीन को देखकर एक बार जया बच्चन जोर-जोर से रोने लगी थीं। कहा जाता है कि बात तो इस हद तक आगे बढ़ गई थी कि अमिताभ को अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा फैसला लेना पड़ा।
रेखा ने इंटरव्यू में किया खुलासा
एक्ट्रेस रेखा ने कई मौकों पर बिग बी के लिए अपना मोहब्बत को बयां किया है। वो कई बार अपने दिल की बात जगजाहिर कर चुकी हैं। कई इंटरव्यूज में रेखा ने अपनी फीलिंग्स पर बात की है। उन्होंने बताया है कि एक वक्त पर अमिताभ बच्चन की एक झलक ही काफी होती थी रेखा को खुश करने के लिए। अब रेखा के इन इंटरव्यूज को देखने के बाद जया बच्चन को कैसा लगता होगा ये आप सोच सकते हैं। जाहिर है तकलीफ तो होती ही होगी। उस वक्त यहां तक कहा जाता था कि अमिताभ जया से तलाक लेकर रेखा के पास जा सकते हैं। हालांकि ये महज अफवाहें ही होती थीं।
Jaya Bachchan Cried Watching Amitabh-Rekha Romantic Scene
रेखा-अमिताभ के सीन देख रोने लगीं जया
रेखा ने साल 1978 में स्टार्डस्ट को एक इंटरव्यू दिया था। इस इंटरव्यू में रेखा ने फिल्म ‘मुकद्दर का सिंकदर’ की स्क्रीनिंग के बारे में बताया। रेखा ने बताया कि फिल्म को देखने के लिए अमिताभ बच्चन के माता-पिता और उनकी पत्नी जया बच्चन आई थीं। इस दौरान रेखा उन्हें दूर से प्रोजेक्शन रूम से बैठकर देख रही थीं। उन्होंने कहा कि फिल्म में जैसे ही अमिताभ और रेखा के बीच रोमांटिक सीन्स आए, जया बच्चन की आंखों में आंसू आ गए और वो रोने लगीं। रेखा ने कहा कि मैंने उन्हें रोते हुए देखा।
अमिताभ ने रेखा के साथ काम करने से किया मना
रेखा ने इंटरव्यू में बताया कि इस इंसीडेंट के एक हफ्ते के बाद अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड के सभी प्रोड्यूसर्स से साफ कर दिया था कि वो दोबारा से रेखा के साथ काम नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे फिल्मी जगत से सुनने में आ रहा था कि वो आपके साथ फिर से काम नहीं करना चाहते।
अमिताभ ने रेखा के साथ फिर काम नहीं किया
अमिताभ बच्चन के रेखा के साथ काम करने के इनकार की खबरों के बीच फिल्म ‘सिलसिला’ में अमिताभ और रेखा नजर तो आए लेकिन इस फिल्म में जया बच्चन भी थीं और वो बिग बी की पत्नी का किरदार ही निभा रही थीं। इस फिल्म में तीनों की रियल लाइफ के सीन को दिखाया गया था। इस फिल्म को छोड़ दें तो कभी भी बिग बी ने रेखा के साथ किसी फिल्म में काम नहीं किया।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: जीत के बाद बॉयफ्रेंड के साथ कहां गईं Sana Makbul? ट्रॉफी के अलावा मिला खास सरप्राइज
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
2 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
3 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
4 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
4 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
4 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
5 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
6 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
7 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
7 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines