हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

जब 'जादूगर' के सेट पर फरिश्ता बने अमिताभ बच्चन, यूं बचाई थी एक लड़की की जान

Amitabh Bachchan Throwback: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की एक्टिंग का हर कोई दीवाना है. वहीं आज हम आपको एक ऐसा किस्सा बताने जा रहे हैं जिसमें उन्होंने शूटिंग के दौरान सेट पर एक फीमेल आर्टिस्ट की जान बचाई थी. चलिए इस किस्से के बारे में आपको बताते हैं.

विज्ञापन
(Pic Credit- Instagram) अमिताभ बच्चन ने जब सेट पर बनाई थी लड़की की जान

Amitabh Bachchan Throwback: अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के एक ऐसे सुपरस्टार हैं जिनकी एक्टिंग का हर कोई दीवाना है. एक्टर की आवाज उनके हर किरदार में एक जान डाल देती है. वहीं फिल्मों के सेट पर भी अमिताभ बच्चन अपने क्रू मेंबर्स का काफी ख्याल रखते हैं. सुपरस्टार संग जितने भी सितारों ने काम किया है उन सभी ने उनके नेचर की तारीफ ही की है. वहीं आज हम आपको बिग बॉस की लाइफ से जुड़ा एक फेमस किस्सा बताने जा रहे हैं. ‘जादूगर’ फिल्म की शूटिंग करते टाइम अमिताभ बच्चन ने एक फीमेल आर्टिस्ट की जान बचाई थी. जिसके बाद रियल लाइफ में भी हर कोई उनकी पर्सनैलिटी का फैन हो गया था. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.

अमिताभ बच्चन की ‘जादूगर’ फिल्म से जुड़ा किस्सा

साल 1989 में आई अमिताभ बच्चन की ‘जादूगर’ फिल्म काफी चर्चाओं में रही. भले ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई ना की हो लेकिन फिल्म में अमिताभ बच्चन के किरदार को खूब पसंद किया गया था. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने एक जादूगर का किरदार बखूबी निभाया था. ये किरदार अमिताभ बच्चन के करियर के आइकॉनिक किरदारों में शामिल है. इसमें बिग बी के साथ अमृता सिंह, जया प्रदा, प्राण, अमरीश पुरी और आदित्य पंचोली जैसे सितारे शामिल थे. इन सभी सितारों ने फिल्म में अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीता था.

यह भी पढ़ें: कौन हैं अरिश्फा खान? जो ‘बिग बॉस 20’ में पहले ही दिन माही विज से भिड़ीं; लेटेस्ट प्रोमो वायरल

विज्ञापन

बिग बी ने बचाई थी फीमेल आर्टिस्ट की जान

वहीं इस फिल्म के सेट का एक ऐसा अनोखा किस्सा है जिसे बहुत कम लोग जानते होंगे. दरअसल फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर अमिताभ बच्चन एक फरिश्ता बन गए थे. उन्होंने सेट पर एक फीमेल आर्टिस्ट की जान बचाई थी. शूटिंग के दौरान फीमेल आर्टिस्ट नसीम खान को एक डिब्बे में बंद किया गया था. शूटिंग पूरी होने के बाद सभी क्रू मेंबर्स अगले शॉट की तैयारी में लग गए और किसी को नसीम खान का ख्याल ही नहीं आया कि वो डिब्बे में बंद हैं. वहीं इस दौरान अमिताभ बच्चन को अचानक याद आया और वो भागते हुए उस बॉक्स को पास गस जिसमें नसीम खान बंद थीं और उन्होंने तुरंत बॉक्स को खोल दिया.

यह भी पढ़ें: किसी से बनवाई चाय, तो किसी से उठवाया सामान; ‘बिग बॉस 20’ में आते ही माही विज ने किया कलेश!

विज्ञापन

‘केबीसी 18’ करे होस्ट कर रहे हैं अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन ने जैसे ही बॉक्स को खोला तो नसीम खान उस बॉक्स में बेहोश पड़ी थीं. इसके बाद तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया और इस तरह से नसीम खान की जान बच सकीं. इसके बाद हर किसी ने अमिताभ बच्चन की तारीफ की थी. वहीं बाद में नसीम खान ने भी अमिताभ बच्चन को धन्यवाद बोला. बता दें फिलहाल अमिताभ बच्चन सोनी टीवी चैनल के ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ को होस्ट कर रहे हैं. इस शो का हर कोई दीवाना है और अमिताभ बच्चन के इस शो में देश के आम आदमी भी करोड़पति बनते नजर आते हैं. इस शो को आप सोनी लिव पर भी देख सकते हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola