बच्चन फैमिली में किसे, क्या खाना पसंद है? अब इसे लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। वैसे सेलिब्रिटीज अक्सर स्ट्रिक्ट डाइट पर होते हैं और अगर वो कुछ खाते भी हैं तो वो बस महंगे-महंगे रेस्ट्रॉन्ट्स में जाकर। लेकिन आपको ये जानकर बड़ी हैरानी होगी कि बच्चन फैमिली जो बॉलीवुड पर आज भी रूल करती है, वो मुंबई के एक ऐसे चाट भंडार से अक्सर पार्सल मंगवाती है जो बेहद ही सस्ती है। अब अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) के व्लॉग में इस बात का खुलासा हुआ है।
कहां से चाट ऑर्डर करती है बच्चन फैमिली?
दरअसल, हाल ही में अर्चना पूरन सिंह अपने पति और बेटों के साथ मुंबई में चाट खाने के लिए बाहर निकली थीं। इस दौरान वो ऐसी जगह जा पहुंचीं जहां से बच्चन भी चाट ऑर्डर करते हैं। अब उस चाट भंडार का नाम भी रिवील हो गया है, जहां की चाट के दीवाने बच्चन परिवार के लोग भी हैं। आपको बता दें, इस जगह का नाम है ‘शर्मा चाट भंडार’ और यहां हर चाट का रेट महज 80 रुपये है। जब अर्चना अपने परिवार के साथ चाट का लुत्फ उठा रही थीं तो दुकानदार ने आकर कई बड़े सीक्रेट रिवील कर दिए।
अभिषेक बच्चन की शादी में इस शख्स ने खिलाई थी चाट
इस व्लॉग में दुकानदार कहता है कि अभिषेक बच्चन की शादी में वो लोग चाट के लिए उनके घर गए थे। इतना ही नहीं गोविंदा की पूरी फैमिली चाट खाने के लिए यहीं आती है। दुकानदार ने आगे खुलासा किया कि अमिताभ सर पार्सल मंगवाते हैं। उन्होंने बताया कि अमिताभ बच्चन उनकी दुकान से मसाला पूरी खाते हैं। जाया बच्चन उनकी दुकान से सेव पूरी खाती हैं। अभिषेक बच्चन रगड़ा पेटिस खाते हैं।
यह भी पढ़ें: क्या मलाइका अरोड़ा 60 की उम्र में हो जाएंगी और भी ‘सेक्सी’? बोलीं- महिलाएं नहीं होतीं बूढ़ी…’
ऐश्वर्या राय बच्चन खाती हैं कौन-सी चाट?
अब मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या को क्या पसंद है? फैंस को ये भी पता चल जाएगा। दरअसल, इस ‘शर्मा चाट भंडार’ के दुकानदार ने बताया है कि वो ऐश्वर्या के लिए दही पूरी भेजते हैं। इसके बाद उन्होंने बताया कि अक्षय कुमार के घर होली पर वो जाते हैं। इसके बाद जब अर्चना पूरन सिंह अपनी फैमिली के साथ चाट खाकर लौट रही होती हैं तो दुकानदार उनसे उनका नाम पूछ लेता है, जो काफी फनी लगता है। मजाक में अर्चना भी खुद को माधुरी दीक्षित बता देती हैं। फिर वो शख्स कहता है कि ‘माधुरी को तो मैं सेव पूरी खिलाकर आया हूं।’
संबंधित खबरें
'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर BJP मंत्री पर पलटवार
29 mins ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
17 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
18 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
20 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
20 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
21 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
22 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
23 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
23 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines