---विज्ञापन---

क्या मलाइका अरोड़ा 60 की उम्र में हो जाएंगी और भी ‘सेक्सी’? बोलीं- महिलाएं नहीं होतीं बूढ़ी…’

मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर महिलाओं को लेकर दिलचस्प खुलासे किए हैं। एक्ट्रेस ने रिवील किया है कि औरतें अपनी उम्र के साथ कैसी बनती जाती हैं?

---विज्ञापन---

मलाइका अरोड़ा 51 साल की हो गई हैं और एक्ट्रेस आज भी लुक्स के मामले में यंग एक्ट्रेसेस को कड़ी टक्कर दे रही हैं। मलाइका को देखकर ये यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है कि वो 50 की उम्र पार कर चुकी हैं। आज भी वो बेहद फिट नजर आती हैं और उन्होंने अपने बॉडी के साथ-साथ अपनी स्किन को भी मेंटेन किया हुआ है। वहीं, अब ऐसा लग रहा है कि बढ़ती उम्र के साथ मलाइका और भी हसीन होने वाली हैं।

मलाइका अरोड़ा ने महिलाओं को लेकर रिवील किया मजेदार फैक्ट

ये हमारा नहीं बल्कि खुद मलाइका अरोड़ा का दावा हैं। एक्ट्रेस ने अब अपना फ्यूचर प्लान रिवील कर दिया है। मलाइका अरोड़ा ने एक पोस्ट शेयर कर महिलाओं को लेकर एक खास सीक्रेट रिवील किया है। एक्ट्रेस का कहना है कि महिलाएं कभी बूढ़ी नहीं होतीं। अब ऐसा कैसे मुमकिन है? हर शख्स उम्र बढ़ने पर बूढ़ा तो होता ही है, फिर चाहे वो मर्द हो या औरत?

---विज्ञापन---
Malaika Arora

Malaika Arora

मलाइका का है 60s में सेक्सी होने का प्लान?

मलाइका ने रिवील किया है कि औरतों के लिए फैक्ट अलग होता है। वो कैसे? चलिए ये भी जान लेते हैं। आपको बता दें, अब मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें लिखा है, ‘महिलाएं बूढ़ी नहीं होतीं। हम अपने 40s में Fierce, 50s में फैबुलस, 60s में सेक्सी, 70s में सैसी और अपने मन की बात कहने के लिए और ज्यादा फ्री हो जाती हैं और ये सुंदर है।’

यह भी पढ़ें: ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर में कब छिड़ेगी ‘वॉर 2’? रिलीज डेट का हुआ ऐलान

---विज्ञापन---

अभी भी बेहद हसीन हैं मलाइका अरोड़ा

अब मलाइका अरोड़ा का ये पोस्ट देखकर लग रहा है कि आने वाले वक्त में वो भी खुलकर बातें किया करेंगी और पहले से ज्यादा सेक्सी और सैसी भी बन जाएंगी। वैसे अभी भी मलाइका काफी हॉट और हप्पेनिंग हैं। एक्ट्रेस आगे भी इसी तरह अपनी खूबसूरती से सबके दिल जीतती रहेंगी।

First published on: Mar 16, 2025 06:35 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola