Amitabh Bachchan Surgery: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इस उम्र में भी लगातार टीवी और बड़े पर्दे पर एक्टिव बने हुए हैं। वो कभी भी ब्रेक नहीं लेते और फैंस को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ते। शायद यही वजह है कि आज भी उनकी पॉपुलैरिटी में बस इजाफा ही होता जा रहा है। हर जनरेशन के लोग उन्हें पसंद करते हैं और उन पर प्यार बरसाते हैं लेकिन अब बिग बी के फैंस के लिए एक शॉकिंग खबर सामने आई है। बॉलीवुड के शहंशाह को हाल ही में सर्जरी के दर्द से गुजरना पड़ा। अब उनकी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
यह भी पढ़ें: Hema Malini को सरेआम किया किस, Ira Khan के रिसेप्शन के मेमोरेबल मोमेंट्स वायरल
अमिताभ बच्चन की हुई सर्जरी
दरअसल, खुद अमिताभ बच्चन ने अब अपने चाहने वालों के साथ ये जानकारी शेयर की है कि उनके हाथ की सर्जरी हुई है। उन्होंने अपने ब्लॉग में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ एक तस्वीर शेयर की है और अपने फैंस को सर्जरी के बारे में बताया है। इस फोटो में उनके हाथ पर एक काला पट्टा देखा जा सकता है, जिसे दिखाते हुए वो अक्षय को इसके बारे में बता रहे हैं। बता दें, अमिताभ ने कहा है कि वो इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) के लॉन्च से पहले अक्षय के साथ शूटिंग कर रहे थे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पर इस शूट की कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं।
फोटो वायरल
एक फोटो में तो उनके साथ साउथ सुपरस्टार सूर्य (Suriya) भी नजर आ रहे हैं। इन तीनों को इस दौरान ब्लैक आउटफिट में देखा जा सकता है। जहां अक्षय कार के बोनट पर बैठे हुए हैं। वहीं, सूर्य और अमिताभ बच्चन उनके साइड में खड़े हैं। अमिताभ पर एक नजर डालें तो उन्होंने अपने हाथ में बैट पकड़ा हुआ है और उनके चेहरे पर स्माइल दिखा दे रही है। लेकिन गौर करने वाली बात है कि उनके हाथ पर ब्लैक बैंड बंधा हुआ भी देखा जा सकता है। जो उन्हें प्रोटेक्शन के लिए बांधा गया होगा। हालांकि, एक्टर ने अपनी सर्जरी को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी है।
फैंस को हुई एक्टर की चिंता
उन्हें ये चोट कब और कैसे लगी इसे लेकर अमिताभ बच्चन ने कुछ भी नहीं बताया है। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा है कि उन्होंने अक्षय कुमार को शूट के दौरान इस बारे में बताया था। अब ये जानकर फैंस टेंशन में आ गए हैं। हर कोई बिग बी को लेकर चिंता जता रहा है। फैंस ने महानायक को अपना ख्याल रखने की भी सलाह दी है और उन्हें रेस्ट करने के लिए कहा है। वहीं, बात अगर अमिताभ बच्चन के वर्क फ्रंट की करें तो वो जल्द ही ‘Kalki 2898 AD’ में नजर आने वाले हैं। इसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण, प्रभास, कमल हासन, दिशा पाटनी और दुलकर सलमान भी नजर आने वाले हैं।
संबंधित खबरें
सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
41 mins agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 hr agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
3 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
4 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
5 hrs agoLIVE: 'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
5 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
5 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
23 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines