Navya Nanda Networth: बॉलीवुड के रॉयल और मशहूर बच्चन परिवार की सदस्य नव्या नवेली नंदा ने फिल्मी दुनिया से इतर अपने करियर की दिशा खुद अपने दम पर तय की है। जहां नव्या के पास भी एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने का मौका था, वहीं उन्होंने खुद के लिए एक ऐसा करियर चुना है जिसमें उनकी महज 26 साल की उम्र में नेट वर्थ जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। जी हां अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की नातिन नव्या ने अपने परिवार की फिल्मी विरासत को छोड़कर बिजनेस की दुनिया में कदम रखा है। ये कदम नव्या के लिए काफी सफल भी रहा है। उन्होंने अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए बिजनेस में सफलता प्राप्त की है।
नव्या नवेली हैं 7014 करोड़ की संपत्ति की उत्तराधिकारी
नव्या नवेली ने सिर्फ 21 साल की उम्र में बिजनेस की दुनिया में कदम रखा और सोर्स के मुताबिक उनके पास 7014 करोड़ रुपये की संपत्ति है। नव्या ने IIM अहमदाबाद में ब्लेंडेड पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम में प्रवेश लिया, जो कामकाजी पेशेवरों के लिए डिजाइन किया गया एक अनोखा ऑनलाइन MBA प्रोग्राम है। इस मौके पर नव्या ने तस्वीर शेयर करते हुए अपने फैंस के साथ इस खुशी को जाहिर किया था।
फैमिली बिजनेस में 36.59 प्रतिशत की हिस्सेदारी
नव्या के फैमिली बैकग्राउंड की बात करें तो उनके पिता निखिल नंदा एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। कंपनी के 2021 तक के रेवेन्यू 7014 करोड़ रुपये थे और निखिल नंदा के पास कंपनी में 36.59 प्रतिशत की हिस्सेदारी है।
21 साल की उम्र में करियर की शुरुआत
नव्या ने अपने करियर की शुरुआत 21 साल की उम्र में फैमिली बिजनेस में जूनियर मार्केटिंग मैनेजर के रूप में की। इसके बाद से उन्होंने कंपनी के साथ लगातार काम किया और कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम किया।
सक्सेसफुल बिजनेस वेंचर्स के साथ जुड़ी हैं नव्या
नव्या ने ‘आरा’ हेल्थ की को-फाउंडर के रूप में भी काम किया, जो एक वुमन सेंट्रिक हेल्थ टेक कंपनी है। इसके अलावा, वो ‘नवेली’ प्रोजेक्ट की फाउंडर हैं, जिसका उद्देश्य शिक्षा, आर्थिक स्वतंत्रता और घरेलू हिंसा से पीड़ितों की सहायता करना है।
लोकप्रिय पॉडकास्ट ‘वॉट द हेल नव्या’
मीडिया और एंटरटेनमेंट की दुनिया में नव्या का एक और सफल प्रयास उनका पॉडकास्ट ‘वॉट द हेल नव्या’ है। इस पॉडकास्ट में नव्या अपनी मां श्वेता बच्चन और नानी जया बच्चन के साथ विविध विषयों पर चर्चा करती हैं जो दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहा है।
नाना-नानी से मिली संपत्ति
नवंबर 2023 में नव्या के नाना अमिताभ बच्चन और नानी जया बच्चन ने अपनी जुहू वाली हवेली ‘प्रतीक्षा’ बेटी श्वेता बच्चन के नाम कर दी, इसकी कीमत करीब 50 करोड़ रुपये है। संपत्ति के अलावा नव्या को अपने पिता से कई बाकी संपत्तियों के भी विरासत में मिलने की खबरें हैं। अमिताभ बच्चन भी बहुत पहले अपनी संपत्ति का बंटवारा पहले से ही कर चुके हैं। बिग बी ने अपनी कुल संपत्ति में दो भाग किए हैं- अपने बेटे अभिषेक बच्चन और बेटी श्वेता बच्चन को उन्होंने बराबर का हिस्सेदार बनाया है।
जहां नव्या नवेली की कुल संपत्ति 7014 करोड़ रुपये है, वहीं इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक उनके दादा अमिताभ बच्चन की कुल संपत्ति लगभग 3,190 करोड़ रुपये है और उनकी सालाना आय करीब 60 करोड़ रुपये है।
नव्या की निजी संपत्ति
इतना ही नहीं नव्या की अपनी निजी संपत्ति की बात करें तो इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक उनके बिजनेस वेंचर्स और ब्रैंड एंडोर्समेंट को मिलाकर उनकी कुल संपत्ति करीब 60 करोड़ रुपये है। नव्या नवेली नंदा ने अपने करियर में जो उपलब्धियां प्राप्त की हैं, वो दर्शाती हैं कि उन्होंने केवल अपने परिवार की संपत्ति को ही नहीं बल्कि अपनी मेहनत और लगन से भी सफलता प्राप्त की है।
यह भी पढ़ें: Deepika Padukone बनीं मां, Ranveer Singh के घर आया बेटा या बेटी?
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
4 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
6 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
7 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
8 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
9 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines