Amitabh Bachchan Gets Warning: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने हमेशा अपने फैंस के दिलों पर राज किया है। उनकी फिल्में हों या फिर कोई और वजह अभिनेता हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। अमिताभ बच्चन इन दिनों केबीसी 15 को होस्ट कर रहे हैं। बीती शाम हुए भारत और न्यूजीलैंड के सेमीफाइनल मैच में भारत ने शानदार जीत हासिल करते हुए विश्व कप फाइनल मैच में अपनी सीट पक्की कर ली है। इस दौरान जब मोहम्मद शामी ने सात विकेट चटकाए तो सभी के चेहरे पर खुशी और सुकून देखने लायक था। आम आदमी से लेकर सेलिब्रिटी तक सभी ने टीम इंडिया और शामी को खूब बधाई दी। इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan Gets Warning) भी शामिल थे। हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसा अपडेट दिया, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। दरअसल, एक सोशल मीडिया यूजर ने बिग बी से वर्ल्ड कप फाइनल न देखने की अपील की है।
अमिताभ बच्चन ने किया खुलासा
बीती शाम जहां क्रिकेट के फैंस आईसीसी वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल जीते का जश्न मना रहे थे तो वहीं अमिताभ बच्चन के साथ कुछ ऐसा हुआ जिससे जानने के बाद हर कोई हैरान रह जाएगा। एक अरसे से क्रिकेट के फैन रहे अमिताभ बच्चन शायद फाइनल मैच का मजा नहीं ले पाएंगे। दरअसल एक यूजर ने सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन से फाइनल मैच न देखने की अपील कर दी है और इस बात का खुलासा खुद अमिताभ बच्चन ने किया है।
यह भी पढ़ें: Box Office Report: चौथे दिन 150 करोड़ के पार पहुंची Tiger 3, बॉक्स ऑफिस पर दबदबा जारी
सोशल मीडिया पर मिली चेतावनी
दरअसल बीती शाम जब भारत की जीत हुई तो अमिताभ ने ट्वीट कर लिखा, जब मैं मैच नहीं देखता हूं तो हमारी जीत होती है। इसके बाद से अमिताभ बच्चन को सोशल मीडिया पर चेतावनियां मिल रही हैं। उनकी पोस्ट वायरल होने के तुरंत बाद, नेटिजन्स ने उन्हें रविवार को आगामी आईसीसी विश्व कप फाइनल मैच न देखने की चेतावनी दी। एक यूजर ने लिखा, ‘फाइनल मैच मत देखिएगा सर।’ दूसरे ने लिखा, ‘घर के अंदर रहो, बच्चन साहब।’ एक अन्य यूजर ने हिंदी में कमेंट किया, ‘आइए विश्व कप फाइनल के दिन उन्हें किसी सुदूर द्वीप में बंद करने की कुछ व्यवस्था करें।’
मैच देखने के लिए कई हस्तियां हुईं शामिल
इस बीच, बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में विश्व कप सेमीफाइनल मैच में रणबीर कपूर, जॉन अब्राहम, कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, शाहिद कपूर और अनुष्का शर्मा सहित कई हस्तियां शामिल हुईं।
संबंधित खबरें
LIVE: मनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
29 mins agoनहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
57 mins ago'मेरे मुंह से निकल गया', एक्टर रणबीर कपूर ने स्पीच के लिए मांगी माफी
4 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
17 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
19 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
20 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
21 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
22 hrs agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
23 hrs agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines