Bollywood Iconic Movie: ‘हनुमान अंश’ इन दिनों सिनेमाघरों में छाई हुई है. ये फिल्म पहले 2 हफ्तों में फ्लॉप हो गई थी, लेकिन तीसरे हफ्ते इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा कमाल दिखाया कि 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 300 करोड़ का कलेक्शन कर लिया. आज हम इसी के जैसी एक फिल्म की बात करने जा रहे हैं जो 48 साल पहले रिलीज हुई थी. जब इस फिल्म को रिलीज किया गया था तो ये बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी. हालांकि बाद में ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर बनकर उभरी. इसके बाद ही इस फिल्म का रीमेक भी बनाया गया जिसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. चलिए जानते हैं आखिर हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं.
आइकॉनिक फिल्म का नाम
सिनेमाघरों में पहले फ्लॉप होने वाली इस फिल्म का नाम ‘डॉन’ है. साल 1978 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन की ये एक्शन फिल्म पहले हफ्ते में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, जिसके बाद इस फिल्म को फ्लॉप घोषित कर दिया गया था. प्रोड्यूसर नरीमन ईरानी भी कर्ज में डूब गए थे. इसके बाद फिल्म का गाना ‘खाई के पान बनारस वाला’ इतना सुपरहिट हुआ कि ये लोगों की जुबान पर रट गया था. फिल्म के एक गाने ने ही इस फिल्म को सुपरहिट बना दिया. दरअसल एक गाने के हिट होने के बाद इस फिल्म की माउथ पब्लिसिटी हुई, जिसके बाद ऑडियंस सिनेमाघरों में इस फिल्म को देखने आई और ये फिल्म ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर बन गई.
यह भी पढ़ें: ‘हनुमान अंश’ ने 2026 की इन 17 फिल्मों को छोड़ा पीछे, 2 करोड़ की मूवी ने वर्ल्डवाइड कमा डाले 300 करोड़
रीमेक भी हुआ सुपरहिट
अमिताभ बच्चन की ‘डॉन’ इतनी सुपरहिट हुई कि साल 2006 में इस फिल्म का रीमेक बनाया गया. 2006 में रिलीज हुई ‘डॉन’ में शाहरुख खान लीड रोल में नजर आए थे. ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इस फिल्म ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया था. फिल्म में शाहरुख खान ने डॉन का किरदार निभाकर ऑडियंस का दिल जीत लिया था. 38 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 106 करोड़ का कलेक्शन किया था. इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर और अर्जुन रामपाल भी लीड रोल में थे.
यह भी पढ़ें: कौन हैं अनंत नाग? जिन्हें मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड; 300 से ज्यादा फिल्मों में कर चुके हैं काम
रीमेक का बना सीक्वल
शाहरुख खान की ‘डॉन’ के बाद मेकर्स ने ‘डॉन 2’ भी रिलीज की. साल 2011 में रिलीज हुई इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. 45 से 75 करोड़ रुपये के बीच बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 210 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं इस फिल्म की कहानी को भी शाहरुख खान के फैंस ने खूब पसंद किया था. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें शाहरुख खान के साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा, लारा दत्ता, बोमन ईरानी और कुणाल कपूर लीड रोल में नजर आए थे.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
3 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
4 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
5 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
5 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
6 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
6 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
7 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
9 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines